रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
ऊधम सिंह नगर

Udham Singh Nagar News:मजदूरों को श्रम कार्ड का लाभ दिलाने की पहल – An Initiative To Ensure Workers Receive The Benefits Of Labor Cards

November 28, 2026


जसपुर। मजदूरों को दुर्घटना बीमा, श्रम कार्ड आदि सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जिला पंचायत सदस्य नईम अहमद ने लकड़ी मंडी में शिविर लगवाया। इसमें श्रम कार्ड बनवाने के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कराई।

जिपं सदस्य अहमद ने बताया कि मजदूरों के दुर्घटना बीमा की पूरी प्रीमियम राशि वह स्वयं वहन करेंगे। हादसे में किसी मजदूर की मृत्यु होने पर उसके परिवार को 10 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा। शिविर में मजदूरों को ई-श्रम कार्ड के माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई। वहां शादाब कमाल, आफताब सैफी, जाकिर हुसैन, हाजी लियाकत, हाजी जफर, हाजी गुड्डू, हाजी फारुख, हाजी कमरुद्दीन, हाजी जमील अहमद, जाबिर, गुलाम साबिर, तोहिद, शाहबुद्दीन आदि थे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X