रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
29 वर्ष की आयु में सत्य की खोज में निकले थे सिद्धार्थ :देवानंद – Siddhartha Set Out In Search Of Truth At The Age Of 29: Dev Anand
श्रावस्ती

29 वर्ष की आयु में सत्य की खोज में निकले थे सिद्धार्थ :देवानंद – Siddhartha Set Out In Search Of Truth At The Age Of 29: Dev Anand

November 28, 2026


Siddhartha set out in search of truth at the age of 29: Dev Anand

गंधकुटी में फूल पूजा करते अनुयायी

कटरा। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती शुक्रवार को कंबोडिया से आए 30 अनुयायियों के दल से गुलजार रही। बौद्ध भिक्षु देवानंद के नेतृत्व में अनुयायियों ने पारंपरिक तरीके से गंध कुटी में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद बौद्ध सभा आयोजित की गई। सभा में भिक्षु देवानंद ने सिद्धार्थ गौतम के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बुद्ध का जन्म 563 ईसा पूर्व लुम्बिनी में हुआ था। 29 वर्ष की आयु में राज-पाट त्यागकर सत्य की खोज में निकले और 35 वर्ष की आयु में बोधगया में ज्ञान प्राप्त किया। उन्होंने चार आर्य सत्य और अष्टांगिक मार्ग के माध्यम से दुखों से मुक्ति का संदेश दिया। इस दौरान भंते नागलोक, धम्म सागर, धम्म पिरय, आनंद सागर और निर्मल सागर मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X