रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Lakhimpur Kheri News:400 मीटर दौड़ में रमियाबेहड़ की रिया ने मारी बाजी – Riya From Ramiyabehad Emerges Victorious In The 400-meter Race
लखीमपुर-खीरी

Lakhimpur Kheri News:400 मीटर दौड़ में रमियाबेहड़ की रिया ने मारी बाजी – Riya From Ramiyabehad Emerges Victorious In The 400-meter Race

November 28, 2026

लखीमपुर खीरी। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम लालपुर में शुक्रवार को दो दिवसीय जनपद स्तरीय परिषदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आगाज सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच धूमधाम से हुआ।

प्रतियोगिता का शुभारंभ बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने खेल ध्वज फहराकर किया। इस दौरान उन्होंने मार्चपास्ट कर रही टीमों की सलामी ली और खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने की शपथ दिलाई। उद्घाटन के बाद बालिकाओं की 400 मीटर दौड़ के साथ खेल मुकाबलों की शुरुआत हुई। इसमें रमियाबेहड़ की रिया ने पहला स्थान हासिल किया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने कहा कि खेल का मैदान सिर्फ पसीना बहाने का स्थान नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण की पाठशाला है। यहां जीत को सम्मान मिलता है तो हार से आगे बढ़ने का हौसला मिलता है। उन्होंने बच्चों से पूरी निष्ठा, ईमानदारी और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने की अपील की।

इससे पहले गत वर्ष की चैंपियन तान्या देवी ने मशाल लेकर ट्रैक पर दौड़ लगाई। उनके मैदान में पहुंचते ही तालियों की गड़गड़ाहट से स्टेडियम गूंज उठा। मुख्य अतिथि ने दौड़ के विजेता प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में अंबरसोत, अटकोहना, शीतलापुर समेत विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। अटकोहना के बच्चों की योग प्रस्तुति को खूब सराहना मिली। इस मौके पर सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी नीरज मौर्य, खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण कुमार त्रिपाठी, सुनील कुमार, हृदय शंकर लाल श्रीवास्तव, प्रशांत राठौर, तरुण कुमार, अमन गुप्ता बच्चे मौजूद रहे।

लालपुर स्टेडियम में  जनपद स्तरीय परिषदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में 400 मीटर दौड़ में प्रतिभ

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X