रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kannauj News:सौ शैया अस्पताल में फायर फाइटिंग का काम सुस्त, सिर्फ 40 फीसदी कार्य पूरा – Fire-fighting System Installation At 100-bed Hospital Lags; Only 40 Percent Of Work Completed
कन्नौज

Kannauj News:सौ शैया अस्पताल में फायर फाइटिंग का काम सुस्त, सिर्फ 40 फीसदी कार्य पूरा – Fire-fighting System Installation At 100-bed Hospital Lags; Only 40 Percent Of Work Completed

November 28, 2026


Fire-fighting system installation at 100-bed hospital lags; only 40 percent of work completed.

फोटो :16: सौ शैय्या अस्पताल में फायर फाइटिंग कार्य का निरीक्षण करते जेडी डॉ. जीके मिश्रा। संवाद

छिबरामऊ। सौ शैय्या अस्पताल में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए चल रहा फायर फाइटिंग का काम धीमी गति से हो रहा है। शुक्रवार को कानपुर से आए संयुक्त निदेशक (जेडी) डॉ. जीके मिश्रा ने अस्पताल पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। करीब एक घंटे तक चले निरीक्षण में उन्होंने कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डॉ. मिश्रा को बताया गया कि अब तक केवल 40 फीसदी काम ही पूरा हो सका है। इस धीमी रफ्तार पर उन्होंने असंतोष व्यक्त किया और नाराजगी जताई। जेडी ने कार्य में तेजी लाने और निर्धारित समय सीमा के भीतर इसे पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था यूपीआरएनएसएस को गुणवत्ता से समझौता किए बिना फायर फाइटिंग सिस्टम स्थापित करने को कहा।

डॉ. मिश्रा ने जोर दिया कि अस्पताल में अग्नि सुरक्षा की व्यवस्था बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने मरीजों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए काम में अनावश्यक देरी न करने को कहा। जेडी ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और संबंधित अधिकारियों को नियमित निगरानी करने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण में सीएमएस सुनील कुमार उपस्थित थे। डॉ. जय विजय तिवारी भी इस दौरान मौजूद रहे। हेल्प डेस्क मैनेजर अतुल कुमार सहित अस्पताल के अन्य कर्मचारी भी निरीक्षण के समय उपस्थित थे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X