रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
उन्नाव

Unnao News:आयुष के शतक से डीसीए उन्नाव ने सीए लखनऊ रेड को हराया – Ayush’s Century Helps Dca Unnao Beat Ca Lucknow Red

November 28, 2026


-आयुष ने 14 छक्के और चार चौके की मदद से 32 गेंदों में बनाए 103 रन

संवाद न्यूज एजेंसी

उन्नाव। जालौन (कालपी) में खेले जा रहे द्वितीय स्व. गजाधर चतुर्वेदी मेमोरियल स्टेट अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट 2026-27 के पहले लीग मुकाबले में बल्लेबाज आयुष के शानदार शतक की बदौलत डीसीए उन्नाव ने सीए लखनऊ रेड को सात विकेट से हरा दिया।

एमएसबी इंटर कॉलेज कालपी में खेले गए मुकाबले में डीसीए उन्नाव के कप्तान सुयश सिंह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीए लखनऊ रेड की टीम ने निर्धारित 18 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। लखनऊ की ओर से आर्यन यादव ने 36, राम दीक्षित ने नाबाद 34 और वीर प्रताप सिंह ने नाबाद 22 रनों का योगदान दिया।

उन्नाव की ओर से यश सिंह और आयुष ने 2-2 विकेट प्राप्त किए, जबकि अल्तमश, सौरभ यादववंशी, आशीष गौतम और कप्तान सुयश सिंह ने 1-1 विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसीए उन्नाव की टीम ने आयुष की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत मात्र 11.1 ओवर में 3 विकेट खोकर 155 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। आयुष ने मात्र 32 गेंदों पर 103 रनों की विस्फोटक नाबाद पारी खेली, जिसमें 14 छक्के और 4 चौके शामिल रहे। कप्तान सुयश सिंह ने नाबाद 36 रन तथा आदित्य प्रकाश ने 13 रनों का योगदान दिया।

जिला क्रिकेट एसोसिएशन के महामंत्री पीके मिश्रा ने बताया कि शानदार शतकीय पारी की बदौलत आयुष को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X