रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मुरादाबाद

Moradabad News:मुरादाबाद के 124 गांवों का बढ़ा सर्किल रेट…पंद्रह फीसदी तक हुई वृद्धि – Circle Rates Increased For 124 Villages In Moradabad… A Rise Of Up To 15 Percent

November 28, 2026


मुरादाबाद। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) में शामिल 16 गांवों समेत कुल 124 गांवों की जमीनों का सर्किल रेट बढ़ा दिया गया है। इसमें सदर तहसील क्षेत्र के 26, बिलारी के 57, ठाकुरद्वारा के 23 और कांठ तहसील के 18 गांव शामिल हैं। यहां सर्किल रेट में पांच से 15 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है। इन गांवों में सर्किल रेट की नई दरें 20 नवंबर से लागू कर दी गई हैं।

नया सर्किट रेट एक सितंबर को लागू हो गया था। उस समय जिले के 124 गांवों की जमीनों के सर्किल रेट में वृद्धि नहीं की गई थी। इसमें शहर से सटे 16 गांव भी शामिल थे। यहां एमडीए टाउनशिप विकसित कर रहा है। इसके अलावा जिले से गुजरने वाले गोरखपुर-शामली एक्सप्रेस और रिंग रोड की जद में आने वाले गांवों की जमीनों का भी सर्किल रेट नहीं बढ़ाया गया था। यहां के किसान लगातार सर्किल रेट बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इसके बाद डीएम अनुनय झा ने सर्किल रेट संशोधन के निर्देश दिए। जमीनों के आकलन के बाद 124 गांवों का सर्किल रेट बढ़ा दिया गया। जिसे 20 नवंबर से लागू भी कर दिया गया है।

000

मुरादाबाद सदर, कांठ, ठाकुरद्वारा और बिलारी तहसील क्षेत्र के कुछ गांवों की जमीनों के सर्किल रेट बढ़ाए गए हैं। इसमें सदर तहसील के करीब 16 गांव शामिल हैं। यहां सर्किल रेट की नई दरें 20 नवंबर से लागू कर दी गई हैं। – अनिल कुमार, एआईजी स्टांप एवं निबंधन

000

जहां तीन साल से नहीं बढ़ा सर्किल रेट वहां 15 फीसदी वृद्धि

मुरादाबाद। 124 गांवों में जहां तीन साल (2022) से सर्किल रेट में वृद्धि नहीं की गई थी। उन गांवों जमीनों के सर्किल रेट में 15 प्रतिशत का इजाफा किया गया है। जहां दो साल से नहीं बढ़ा है वहां 10 और जहां एक साल से नहीं बढ़ा हैं वहां पांच प्रतिशत की वृद्धि की गई है।

000

सदर तहसील क्षेत्र के गांव

– चकफैजुल्लापुर, टाहनायक, नियामतपुर इकरोटिया, भदासना, मूंढापांडे, मैनाठेर, लाकड़ी फाजपुर, सिरसखेड़ा, हरसैनपुर, डिडौरा, डिडौरी, रसूलपुर सुनवाती, भीमाठेर शापुर तिगरी, लोधीपुर जवाहर नगर, खदाना, सलेमपुर बंगर, सिकंदरपुर, चौधरपुर, सोनकपुर, मंगूपुरा, मनोहरपुर, नगला बलवीर (नहर पीडब्ल्यूडी), महलकपुर माफी, बकैनिया।

000

ठाकुरद्वारा तहसील क्षेत्र के गांव

– लालापुर पीपलसाना, शेरपुर पट्टी मु., गामड़ी, शेरपुर वहलीन, ख्वाजपुर धंतला, खाईखेड़ा, सरकड़ा परमपुर माफी, बहादुरपुर गज्जू, शिवनगर, किशनपुर गावड़ी, पसियापुर पदार्थ, वेवदवाला, निर्मलपुर, असलेमपुर, रघुनाथपुर, फौलापुर, लौंगी कलां, इनायतनगर, आराजी गंझेड़ा, गंझेडा आलम, आलमगीरपुर, बहादुरनगर, मधुपुरी।

000

कांठ तहसील क्षेत्र के गांव

– अलीपुरा खालसा, अदलपुर जोगी सिहाली, किरतपुरी, खतापुर, गदापुर, गोविंदपुरज्ञानपुर, छज्जुपुरा अव्वल, डुडैला, ढाकी, तेलीपुरा खालसा, मिलक पहाड़मऊ, बगिया सागर, मथाना, मोहम्मदपुर भगवानदास, शेरपुर पट्टी ऐ., सादकपुर मलूकपुर खिचड़ी, सीमला, हकदादपुर उर्फ तेलीपुरा।

000

बिलारी तहसील क्षेत्र के गांव

– अजमतनगर ज्योडेरा, अर्जुनपुर, अलेहदादपुर, अलेहदादपुर देवा, अल्लापुर भीकन, आरिफपुर, इमरतपुर सिरसी, ईसापुर, उदयपुर चंदन, उदयपुर नरौली, उमरारा, करनपुर, कादरपुर मस्ती, कूरी, गुरेर, ग्वारऊ, चांदपुर गनेश, जटपुरा, जटपुर झाडू, जटपुरा बागन, जरगांव, जाफरपुर, डोमघर, तख्तपुर हासा, धतरारा, नमैनी गद्दी, नसीपुर कुंदरकी, नूरुद्दीनपुर उर्फ गंज, फतेहपुर खास, फरहेदी, बरेठा खिजरपुर, बहादुरपुर राजपूत, भायपुर, भूड़ा, भूड़ावास, भैसोड़, मलकपुर, मसेवी रसूलपुर, मिर्जापुर, मोहम्मदपुर जमापुर, मोहम्मदपुर मनसूख, मोहम्मद सादिकपुर, रतनपुर कलां, रसूलपुर हमीर, रामपुर, ललवारा, लालपुर गंगवारी, शेखुपुर खास, संदलपुर, सरथल, सीलपुर, सैफपुर चित्तू, सोनकपुर, हयातपुर, हसनपुररूप, हाथीपुर चंदूक।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X