रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
पंजाब:पटियाला में निगम और बाघापुराना-धर्मकोट परिषद के लिए मतदान शुरू, प्रक्रिया की हो रही वीडियोग्राफी – Voting For Patiala Nigam Baghapurana Dharamkot municipal Councils Today All Update
पटियाला

पंजाब:पटियाला में निगम और बाघापुराना-धर्मकोट परिषद के लिए मतदान शुरू, प्रक्रिया की हो रही वीडियोग्राफी – Voting For Patiala Nigam Baghapurana Dharamkot municipal Councils Today All Update

November 28, 2026


Voting for Patiala Nigam Baghapurana Dharamkot municipal councils today all update

मोगा में लाइन में लगे मतदाता
– फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में आज पटियाला निगम के 30 वार्डों और मोगा की नगर परिषद बाघापुराना और धर्मकोट के कुल 22 वार्डों में सुबह आठ बजे मतदान शुरू हो गया है। 

मोगा की दोनों नगर परिषदों में कुल 92 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें नगर परिषद बाघापुराना के 15 वार्डों में 62 उम्मीदवार तथा नगर परिषद धर्मकोट के 7 वार्डों में 30 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जबकि पूरी चुनाव प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी। प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए सभी जरूरी प्रबंध किए गए हैं।

पटियाला के 30 वार्डों में 1.50 लाख मतदाता करेंगे मतदान

नगर निगम पटियाला के 30 वार्डों में आज पुनर्मतदान हो रहा है। करीब 1,49,768 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे।

इनमें 77,419 पुरुष, 72,338 महिला और 11 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। मतदान के लिए 123 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं। चुनाव पर्यवेक्षक सेनू दुग्गल की निगरानी में ईवीएम का रेंडमाइजेशन किया गया। अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी सुनील फोगाट ने निष्पक्षता सुनिश्चित करने की बात कही है। शांतिपूर्ण मतदान के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X