Jalandhar News:होशियारपुर में 8 प्रदर्शनी केंद्र स्थापित होंगे – 8 Exhibition Centers Will Be Set Up In Hoshiarpur
होशियारपुर। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर जिला होशियारपुर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) की कार्यप्रणाली समझाई जाएगी।
उपायुक्त आशिका जैन ने बताया कि जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में आठ प्रदर्शनी केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इनमें एक जिला स्तरीय केंद्र जिला प्रशासनिक परिसर स्थित सुविधा केंद्र में होगा। उन्होंने यह भी बताया कि सातों विधानसभा क्षेत्रों के लिए एक-एक मोबाइल प्रदर्शन वैन तैनात की गई है। ये सात वैन 9 दिसंबर से अभियान चलाएंगी। प्रत्येक क्षेत्र में 5 से 7 स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिले में पहले ही 402 इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब स्थापित किए जा चुके हैं। यह पहल आगामी विधानसभा चुनावों में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है।
