रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
वाराणसी

शिव महापुराण के श्रवण मात्र से कट जाते हैं जन्म-जन्मांतर के पाप:पं. रामदयालु – The Sins Of Birth And Death Are Cut Off By Merely Hearing Shiva Maha Purana

November 28, 2026


वाराणसी। स्वामी भूमानंद तीर्थ महाराज के 35वें आराधना दिवस पर केदार घाट स्थित श्री भूमा अध्यात्म पीठ आश्रम में भूमा पीठाधीश्वर अच्युतानंद तीर्थ महाराज के सानिध्य में चल रही शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन शुक्रवार को कथा व्यास पं. रामदयालु त्रिपाठी ने शिव महापुराण के महात्म्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कलियुग में जीव के कल्याण के लिए शिव महापुराण की कथा कल्पवृक्ष के समान है। इसके श्रवण मात्र से जन्म-जन्मांतर के पाप कट जाते हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सूर्य के उदय होने से अंधकार समाप्त हो जाता है, उसी तरह श्रद्धापूर्वक शिवकथा का श्रवण करने से मनुष्य के मन के समस्त विकार, कष्ट पाप नष्ट हो जाते हैं। देवराज ब्राह्मण और चंचुला के प्रसंग का मार्मिक वर्णन करते हुए व्यास पीठ ने कहा कि घोर पापी व्यक्ति भी यदि सच्चे मन से भगवान शिव की शरण में आ जाएं और शिव महापुराण की कथा सुन लें, तो उसे शिवलोक की प्राप्ति होती है। इस मौके पर स्वामी शर्वेश्वर शरण तीर्थ, संयोजक पं. सतीश चन्द्र मिश्र, सुनील कांडपाल, दीपक तिवारी, मदन शर्मा आदि रहे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X