रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
उत्तराखंड भाजपा:पूर्व मंत्री भौर्याल की अध्यक्षता में अनुशासन समिति गठित, नेताओं की गतिविधियों पर रखेगी नजर – Uttarakhand Bjp Disciplinary Committee Formed Under The Chairmanship Of Former Minister Bhoryal
देहरादून

उत्तराखंड भाजपा:पूर्व मंत्री भौर्याल की अध्यक्षता में अनुशासन समिति गठित, नेताओं की गतिविधियों पर रखेगी नजर – Uttarakhand Bjp Disciplinary Committee Formed Under The Chairmanship Of Former Minister Bhoryal

November 28, 2026


Uttarakhand BJP Disciplinary committee formed under the chairmanship of former minister Bhoryal

भाजपा

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विस चुनाव के मद्देनजर अनुशासन समिति का गठन कर दिया है। यह समिति पार्टी के नेताओं की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही अनुशासनिक पैमाने पर उनका आकलन करेगी और अपना निर्णय देगी।

अनुशासन समिति में राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य, दायित्वधारी शांति मेहरा, प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य वाचस्पति सेमवाल और अतर सिंह तोमर इसमें बतौर सदस्य शामिल किए गए हैं।

उत्तराखंड: परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल, तीन आरटीओ व नौ एआरटीओ के तबादले, आरआई और कर अधिकारी भी बदले

यह अनुशासन समिति पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों या कार्यकर्ताओं के खिलाफ मिलने वाली अनुशासनहीनता या आचार उल्लंघन की शिकायतों की जांच करेगी। संबंधित पक्षों की बात सुनने के बाद जांच रिपोर्ट तैयार करेगी। पार्टी के नियमों और दिशा-निर्देशों के उल्लंघन के मामलों में दोषी पाए जाने पर आगे की कार्रवाई के लिए सिफारिश करेगी। संगठन में एकजुटता बनाए रखने के लिए पार्टी लाइन से अलग बयानबाजी या पार्टी-विरोधी गतिविधियों से जुड़े मामलों को भी देखेगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X