Kaithal News:पूंडरी में आईजीएल गैस पाइपलाइन के होल में मिला कई महीने पुराना नरकंकाल – Months Old Hell Found In Igl Gas Pipeline Hole In Poondri

मौके पर जांच करते पुलिसकर्मी। सोशल मीडिया
November 28, 2026

मौके पर जांच करते पुलिसकर्मी। सोशल मीडिया
पूंडरी। पूंडरी में पाई रोड पर आईजीएल कंपनी की गैस पाइपलाइन के होल में शुक्रवार दोपहर एक अज्ञात व्यक्ति का कई माह पुराना नरकंकाल मिला है। नरकंकाल की हालत इतनी खराब थी कि मृतक की पहचान करना भी मुश्किल हो रहा है। पुलिस की ओर से आशंका जताई जा रही है कि किसी व्यक्ति की हत्या कर शव को यहां बने होल में छिपाया गया हो सकता है। हालांकि हत्या की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
शुक्रवार दोपहर आईजीएल कंपनी का कर्मचारी दीपक नियमित सफाई के लिए पाई रोड स्थित गैस पाइपलाइन के होल पर पहुंचा था। जैसे ही उसने होल का ढक्कन खोला तो अंदर एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया। शव काफी पुराना होने के कारण लगभग पूरी तरह नरकंकाल में तब्दील हो चुका था। यह देखकर कर्मचारी ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुनील कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। कुछ ही देर बाद डीएसपी हरदीप सिंह और एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद नरकंकाल को होल से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल कैथल भेज दिया गया।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का रिकॉर्ड खंगालने के साथ नरकंकाल की पहचान करने के प्रयास में जुटी है। पुलिस हत्या सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच से ही मौत के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा होने की उम्मीद है।
आईजीएल कंपनी के कर्मचारियों ने पाइपलाइन के होल में शव पड़े होने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि मृतक कौन है और शव यहां कैसे पहुंचा। फिलहाल यह जांच का विषय है।
हरदीप सिंह, डीएसपी कैथल।
November 29, 2026
करनाल। जनगणना 2027 के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार जनगणना में नागरिकों को खुद अपने परिवार का ब्योरा ऑनलाइन दर्ज करने की सुविधा भी मिलेगी। इसके लिए 10 से 24 जनवरी 2027 तक स्व-गणना का विकल्प उपलब्ध रहेगा। इसके बाद 25 जनवरी से 28 फरवरी तक प्रगणक घर-घर पहुंचकर परिवारों […]
November 28, 2026
तरावड़ी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य अमर सिंह ने कहा कि सरकारी भर्तियों में सिफारिश या खर्ची-पर्ची नहीं चलेगी। युवाओं को मेहनत और योग्यता के दम पर नौकरी मिलेगी। वह शनिवार को तरावड़ी में पुराने साथियों से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि आयोग पारदर्शिता से भर्ती कर रहा है और योग्य युवाओं को […]
November 28, 2026
म़ृतक – फोटो : संवाद विस्तार अनाज मंडी कलायत में विर्क प्लेस के सामने से तेज रफ्तार में आ रही जेजेपी नेता की स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से भाग गया। मृतकों की पहचान कलायत निवासी अरविंद (40), उसके बेटे अनुग्रह […]
