रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रुद्रप्रयाग

Rudraprayag News:पंवाली कांठा में ट्रैकिंग सुविधाएं बढ़ाने के लिए 10 लाख स्वीकृत – Rs 10 Lakh Sanctioned To Enhance Trekking Facilities At Panwali Kantha

November 28, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग

Updated Tue, 24 Nov 2026 06:37 PM IST

Rs 10 lakh sanctioned to enhance trekking facilities at Panwali Kantha

नई टिहरी। भिलंगना ब्लॉक के पंवाली कांठा बुग्याल में ट्रैकिंग और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए घंटाकर्ण स्वयं सहायता समूह को 10 लाख रुपये की परियोजना स्वीकृत की गई है। ग्रामोत्थान योजना के तहत मिली इस धनराशि से समूह ट्रैकिंग टीम तैयार करने, सदस्यों को प्रशिक्षण देने और आवश्यक उपकरण जुटाने का काम करेगा। सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने यह जानकारी दी है। बताया कि अगले चरण में मेंडू सिंदवाल गांव को पर्यटन ग्राम के रूप में विकसित करने की योजना है। इसके लिए पर्यटकों की जरूरतों के अनुरूप मूलभूत सुविधाएं विकसित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। साहसिक पर्यटन के तहत पंवाली कांठा बुग्याल तक प्रति वर्ष सैकड़ों सैलानी पहुंचते है। घनसाली क्षेत्र से शुरू होने वाला ट्रैक मेंडू सिंदवाल गांव और माटिया बुग्याल से होकर गुजरता है। सीडीओ वरूणा का कहना है कि पर्यटन की दृष्टि से इस क्षेत्र में ट्रैकिंग, स्थानीय गाइड, होमस्टे और स्थानीय उत्पादों के माध्यम से ग्रामीणों के लिए रोजगार की संभावनाएं हैं। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X