रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पिथौरागढ़

बेहतर यातायात :पहाड़ रूट के लिए टनकपुर मंडल में नई बसों का पहुंचना शुरू – Better Transport: New Buses Begin Arriving In The Tanakpur Division For Mountain Routes

November 28, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़

Updated Fri, 27 Nov 2026 01:07 AM IST

Better Transport: New buses begin arriving in the Tanakpur division for mountain routes

टनकपुर(चंपावत)। पहाड़ रूट में छोटी बसों की कमी अब जल्द दूर होने लगेगी। बंद रूटों में भी बसें दौंडने पर यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। रोडवेज के प्रमुख टनकपुर मंडल के अंतर्गत पहाड़ रूट पर नई बसों की डिमांड लंबे समय से की जा रही है। इस पर दीपावली के बीच मंडल के 20 बसों की सौगात मिली थी लेकिन इन बसों की देहरादून में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चल रही थी। अब इन बसों का मंडल मुख्यालय पहुंचना शुरू हो गया है। एआरएम तकनीकी सुरेश चंद्र पांडेय ने बताया कि आठ बस रजिस्ट्रेशन होते ही मंडल मुख्यालय पहुंची। इनमें से चार-चार बसों को लोहाघाट और पिथौरागढ़ डिपो में भेजा गया। अब शेष 12 बसों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया देहरादून में चल रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X