Nainital News:जंगलियागांव में बाघ के गुर्राहट से सहमे ग्रामीण – Tiger’s Roar Frightens Villagers In Jangaliyagaon
भीमताल (नैनीताल)। ग्राम पंचायत जंगलियागांव के तोक बूढ़ाधुरा में बाघ की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। क्षेत्र के युगल किशोर सिंह पडियार ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात बाघ उनके घर के पास दिखाई दिया। घनानंद भट्ट ने कहा कि रात के समय वह जागर से लौट रहे थे तभी बाघ अचानक छलांग लगाकर खेत की ओर चले गया। उन्होंने कहा कि बाघ की डर से वह अपने पड़ोसी प्रमोद भट्ट के घर में ही रातभर रहे।
ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने बताया कि पूर्व में भी बाघ तीन महिलाओं को अपना शिकार बना चुका है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जंगल किनारे के परिवारों के लिए सोलर लाइट लगवाने और वन विभाग से गश्त बढ़ाने व पिंजरा लगाने की मांग की है।
यहां हेमा पडियार, महेंद्र सिंह पडियार, जीवन चंद्र जोशी, आनंद बल्लभ जोशी, प्रेम सिंह कुल्याल, राहुल पडियार, हरीश चंद्र भट्ट, उमेश शर्मा, चंद्र बल्लभ पलड़िया ने भी वन विभाग से बाघ की दहशत से निजात दिलाने की मांग की है।
