रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
अमृतसर में आठ राउंड फायरिंग:बच्चे को लेकर हुए विवाद के बाद चलीं गोलियां, सीसीटीवी फुटेज आया सामने – Firing In Amritsar Following A Dispute
अमृतसर

अमृतसर में आठ राउंड फायरिंग:बच्चे को लेकर हुए विवाद के बाद चलीं गोलियां, सीसीटीवी फुटेज आया सामने – Firing In Amritsar Following A Dispute

November 28, 2026


Firing in Amritsar following a dispute

जांच के लिए पहुंचे पुलिसकर्मी
– फोटो : संवाद

विस्तार

अमृतसर के कल्लू का अखाड़ा इलाके में बच्चे को लेकर हुए विवाद के बाद गोलीबारी का मामला सामने आया है। घटना के दौरान गोलियों की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। चश्मदीद ने आठ राउंड फायरिंग होने का दावा किया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

चश्मदीद इंद्रपाल सिंह ने बताया कि बच्चे को लेकर किसी व्यक्ति के साथ विवाद हुआ था। इसके बाद एक व्यक्ति ने गाड़ी से गोलियां चलाईं। उनके अनुसार कुल आठ राउंड फायरिंग हुई। उन्होंने कहा कि पॉश इलाके में इस तरह गोली चलना चिंता का विषय है। उन्होंने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग की।

वहीं, मौके पर पहुंचे थाना सी डिवीजन के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी। जिस व्यक्ति पर गोली चलाने का आरोप है, उसे हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार चश्मदीदों और स्थानीय लोगों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घायल व्यक्ति किस अस्पताल में भर्ती है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X