रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
महेंद्रगढ़-नारनौल

Mahendragarh-narnaul News:न्याय की चौखट पर पहुंची मदद, एक ही छत के नीचे मिलीं 25 विभागों की सेवाएं – Assistance Reaches The Threshold Of Justice; Services From 25 Departments Become Available Under One Roof

November 28, 2026


नारनौल। ”न्याय सबके लिए” की अवधारणा को लेकर शुक्रवार को राजकीय पीजी कॉलेज में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण और जिला प्रशासन की ओर से मेगा कैंप लगाया गया। हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण पंचकूला के तत्वावधान में आयोजित कैंप का शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. रितु वाईके बहल ने किया। इस अवसर पर सीजेएम एवं डीएलएसए सचिव नीलम कुमारी भी मौजूद रहीं।

कैंप में 25 से अधिक विभागों और संस्थाओं ने स्टॉल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी। विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने कानून से जुड़े विषयों पर प्रस्तुतियां दीं और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

डॉ. बहल ने कहा कि जिनकी आवाज कोई नहीं सुनता, उनकी आवाज जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सुनता है। बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और पीड़ितों को कानूनी सहायता तथा निशुल्क वकील उपलब्ध करवाना प्राधिकरण का दायित्व है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति तक न्याय और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।

सीजेएम नीलम कुमारी ने बताया कि कानूनी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 01282-250322 और 9813141559 पर संपर्क किया जा सकता है। अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पवारिया ने स्वागत संबोधन दिया।

कैंप में कानूनी सलाह, स्वास्थ्य जांच और रक्तदान की सुविधा उपलब्ध रही। रिचा एंड क्राफ्ट के स्टॉल पर हस्तनिर्मित उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री की गई। इससे लोगों को सरकारी सेवाओं के साथ स्थानीय हस्तकला देखने और खरीदने का अवसर भी मिला।

इस अवसर पर जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी अमित चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विश्वेश्वर कौशिक और जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X