रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Karnal News:नौ साल से डीटीपी, नगर निगम के चक्कर काट रहा, 5 माह से समिति में अटका मामला – Running Between The Dtp And The Municipal Corporation For Nine Years; The Matter Has Been Stuck In A Committee For The Past Five Months
करनाल

Karnal News:नौ साल से डीटीपी, नगर निगम के चक्कर काट रहा, 5 माह से समिति में अटका मामला – Running Between The Dtp And The Municipal Corporation For Nine Years; The Matter Has Been Stuck In A Committee For The Past Five Months

November 28, 2026


करनाल। मंत्री जी… अधिकारी गुमराह कर रहे हैं। मेरे प्लॉट की जगह पर अब सड़क बनी हुई है। 9 साल से डीटीपी और नगर निगम के चक्कर काट रहा हूं। अधिकारी यह साबित करें कि 1981 में यहां सड़क थी तो मैं अपने 10 लाख रुपये छोड़ दूंगा। सेक्टर-7 निवासी विजय कुमार ने पुराना डाकघर के पास अपने प्लॉट की जगह से निकली सड़क के जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में पांच माह से अटके मुद्दे पर इस तरह से कार्रवाई की मांग की।

पंचायत भवन में शुक्रवार को बैठक में सुनवाई के दौरान निगम और डीटीपी के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने 1968 का रिकार्ड अंबाला से मंगवाया हैं। यहां तब भी 30 फीट की सड़क थी और आज भी है। इसी आधार पर निगम ने नवनिर्माण किया था।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने एडीसी को जांच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगली बैठक में रिपोर्ट आने पर मामले पर फैसला करेंगे। मंत्री ने कहा कि पिछली बैठक में अधिकारियों को रिकार्ड लाने के लिए कहा था, यदि वे रिकार्ड न लाते तो आज कार्रवाई हो जाती।

ट्रांसफार्मर लगा.. बिजली तारों के लिए होगा सर्वे

गांव जुंडला के बालाजी कॉलोनी वासियों ने नया ट्रांसफार्मर लगवाने की गुहार लगाई थी ताकि कम बिजली आपूर्ति की समस्या दूर हो सके। अधीक्षक अभियंता ने बताया कि नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। मंत्री ने कॉलोनी की ढीली अथवा नीची तारों की भी सर्वे कराकर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

एक्सईएन साहब.. कुछ काम खुद भी करा करो

कृषि मंत्री ने गांव गगसीना वासी रणपाल सिंह की शिकायत पर पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता को मुनक-गगसीना रोड पर जंगली घास व झाड़ियों को साफ कराने के निर्देश दिए। बैठक में पहुंचे एक्सईएन ने बताया कि काम हो गया है। इस पर मंत्री ने कहा कि एक्सईएन साहब कुछ काम खुद भी कर लिया करो, शिकायत का इंतजार क्यों करते हो।

नाले का पानी खेत में आ रहा…

गांव शेखुपरा निवासी सुमेरचंद की खेत में भरे दूषित पानी को निकलवाने और नाले की पटरी को मजबूत कराने संबंधी शिकायत पर सिंचाई विभाग के अधिकारी ने बताया कि पानी की निकासी कर दी गई है। मंत्री ने पटरी को मजबूत करने के निर्देश अधिकारी को दिए। इसके अलावा बीडीपीओ को भी निर्देश दिए कि नगला फार्म गांव की नालियों से आने वाले दूषित पानी को रोकने के लिए उचित कदम उठाएं। मंत्री ने कहा कि काम नहीं किया तो अगली बार फसल खराब होने पर मुआवजा अधिकारियों को देना पड़ेगा।

कृषि यंत्र दिलाओ.. मैं मंत्री मुझे न समझाओ

घोघड़ीपुर के जवाहर सिंह ने कहा कि वर्ष 2019-20 में कृषि विभाग द्वारा किसानों के लिए पंचायत को उपलब्ध कराए गए चार कृषि यंत्र उपलब्ध कराए गए थे। इन पर गांव का एक व्यक्ति कुंडली जमाए बैठा है जिसके कारण इन यंत्रों का दूसरे किसान उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। विभाग के उप निदेशक ने बताया कि इनकी मियाद 5 साल की थी जो पूरी हो चुकी है। मंत्री ने कहा कि मुझे मत समझाओ मैं महकमे का मंत्री हूं। जर्जर यंत्रों की नीलामी कराएं। एसडीएम की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की।

कब्जा हटवाने गए तो ईंट लेकर पड़ गए पीछे…

संगोहा के तोताराम व अन्य की शिकायत पर बीडीपीओ ने बताया कि चौपाल से कब्जा हटवा दिया गया है। मंत्री ने चौपाल की चारदीवारी व मरम्मत के लिए भी उचित कदम उठाने के निर्देश दिए। शिकायतकर्ता कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हुआ तो बीडीपीओ ने कहा कि जब कब्जा हटवाने गए तो आरोपी उनकी टीम पर ईंट से हमला करने दौड़ा, मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी।

मंत्री बोले- पंचायत करा देता हूं, दोनों पक्ष बैठकर निपटा लो

13 मामलों में से तीन का बैठक से पहले समझौता, दो पंचायत में भेजे, दो में जांच कमेटी बनाई, बाकी निपटाए

जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में दो मामलों में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कानूनी प्रक्रिया व बैठक के सुनवाई कर निपटाने के बजाय पंचायती फैसले पर छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि मामलों में दोनों पक्षों का होना जरूरी है, इसलिए डीसी डॉ. आनंद शर्मा और एसपी करन गोयल को पंचायती तौर पर दोनों पक्षों को बुलाकर निपटाने के निर्देश दिए।

जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में कुल 13 मामले रखे गए थे। इनमें तीन पुराने और 10 नए थे। तीन मामले बैठक से पहले ही निपट गए और उनमें समझौता हो गया। दो मामले पंचायत में भेज दिए, दो मामलों में उन्होंने जांच कमेटी गठित की।

केस-1 दूसरे पक्ष ने समय मांगा है तो बैठक कर निपटाएं गांव झिवरहेडी निवासी सुशील कुमार की बेटे को विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला अक्तूबर माह की बैठक से लंबित था। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों एसपी ने जांच के लिए दोनों पक्ष बुलाए थे तो दूसरे पक्ष ने कुछ दिन का समय मांगा है। इस पर मंत्री ने पूछा कि पंचायती तौर पर फैसला करा दूं तो ठीक रहेगा। सुशील की सहमति पर उन्होंने एसपी से अगली बैठक में दोनों पक्षों को बैठाकर मामला निपटाने के निर्देश दिए।

एफडी पति ले गया.. डीसी साहब दोनों पक्ष बुलाओ गांव तखाना की गिन्नी ने पोती की मृत्यु के बाद 2.40 लाख की एफडी की राशि दिलाने की गुहार लगाई गई। इस पर जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक ने बताया कि मृतका के पति कानूनी उत्तराधिकारी होने के कारण उन्हें भुगतान कर दिया गया है। मंत्री ने यथासंभव मदद का भरोसा दिलाया। साथ ही महिला की आर्थिक स्थिति को देखते हुए डीसी और एसपी को दोनों पक्षों को बैठाकर रुपये दिलाने के निर्देश दिए।

कष्ट निवारण समिति की बैठक में अपनी समस्या बताती फरयादी। संवाद

कष्ट निवारण समिति की बैठक में अपनी समस्या बताती फरयादी। संवाद

कष्ट निवारण समिति की बैठक में अपनी समस्या बताती फरयादी। संवाद

कष्ट निवारण समिति की बैठक में अपनी समस्या बताती फरयादी। संवाद

कष्ट निवारण समिति की बैठक में अपनी समस्या बताती फरयादी। संवाद

कष्ट निवारण समिति की बैठक में अपनी समस्या बताती फरयादी। संवाद

कष्ट निवारण समिति की बैठक में अपनी समस्या बताती फरयादी। संवाद

कष्ट निवारण समिति की बैठक में अपनी समस्या बताती फरयादी। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X