रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ambala News:फुटबॉल में केवी नंबर तीन ने एसडी विद्या को हराया – Kv Number 3 Defeated Sd Vidya In Football
अंबाला

Ambala News:फुटबॉल में केवी नंबर तीन ने एसडी विद्या को हराया – Kv Number 3 Defeated Sd Vidya In Football

November 28, 2026


KV Number 3 defeated SD Vidya in football.

छावनी के मिक्की मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित फुटबाल मैच में मुख्य अति​थि का स्वागत करत

संवाद न्यूज एजेंसी

अंबाला। छावनी के मिक्की मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को द्वितीय कुलबीर सिंह रावत मेमोरियल अंडर-15 (बालक एवं बालिका) फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता 29 नवंबर चलेगी। इस प्रतियोगिता के पहले दिन बालक एवं बालिका वर्ग के चार चार मुकाबले खेले गए। पहले मैच में केवी नंबर तीन ने एसडी विद्या को हराया। दूसरे मैच में सिटी यूनाइटेड फुटबॉल क्लब ने आर्मी पब्लिक स्कूल को 3-1 से मात दी।

तीसरे मुकाबले में मिक्की मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने एसडी विद्या बी को 5-0 से पराजित किया, जबकि चौथे मैच में आर्मी पब्लिक स्कूल ने पीएम श्री केवी नंबर तीन ए को 7-0 से हराया। बालक वर्ग के नॉकआउट मुकाबलों में पीएम श्री केवी तीन ए ने यंगस्टर को 3-0 से हराया। दूसरे मैच में पीएम श्री केवी नंबर 3 बी ने एसडी विद्या बी को 2-0 से शिकस्त दी। उद्घाटन मुकाबले में आर्मी पब्लिक स्कूल ने विक्ट्री एफसी को 4-1 से हराया, वहीं चौथे मैच में एसडी विद्या ए ने जूनियर बॉयज को 2-0 से पराजित किया।

मुख्य अतिथि सतिंदर सत्ती ने टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। उन्होंने मैदान में खिलाड़ियों से परिचय कर खेल भावना से खेलने का आह्वान किया। इसके बाद आयोजन समिति ने उन्हें स्मृति चिह्न देकर आभार जताया। इस अवसर पर मिकजीत वालिया और जसमीत वालिया सहित अन्य मौजूद रहे। इस प्रतियोगिता में निविया स्पोर्ट्स इंडस्ट्री, जालंधर की ओर से प्रायोजित निविया फुटबॉल का इस्तेमाल किया जा रहा है, जबकि खिलाड़ियों की किट वाल्कश बायोटेक इंडस्ट्री और आर्यन फार्मास्युटिकल ने उपलब्ध कराई है।

छावनी के मिक्की मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित फुटबाल मैच में मुख्य अतिथि का स्वागत करत

छावनी के मिक्की मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित फुटबाल मैच में मुख्य अतिथि का स्वागत करत

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X