रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
मनी लॉन्ड्रिंग मामला:सनटेक सिटी मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 253 करोड़ की संपत्तियां अटैच – Major Action By The Ed In The Sunteck City Case
मोहाली

मनी लॉन्ड्रिंग मामला:सनटेक सिटी मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 253 करोड़ की संपत्तियां अटैच – Major Action By The Ed In The Sunteck City Case

November 28, 2026


Major action by the ED in the Sunteck City case

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सनटेक सिटी प्रोजेक्ट मामले में ईडी की कार्रवाई

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने न्यू चंडीगढ़ स्थित सनटेक सिटी रियल एस्टेट प्रोजेक्ट से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 253.66 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच कर लिया है। ईडी के जालंधर जोनल कार्यालय ने 26 नवंबर को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत यह कार्रवाई की है। यह मामला अजय सहगल, इंडियन को-ऑपरेटिव हाउस बिल्डिंग सोसाइटी लिमिटेड, एबीएस टाउनशिप्स प्राइवेट लिमिटेड और अन्य से जुड़ी जांच का हिस्सा है।

फर्जी दस्तावेजों से हासिल की सीएलयू

ईडी की जांच में यह आरोप सामने आया है कि सनटेक सिटी प्रोजेक्ट के लिए लगभग 30.49 एकड़ जमीन के मालिकों के कथित फर्जी हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान का उपयोग करके सहमति पत्र तैयार किए गए थे। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर जमीन का उपयोग बदलने की मंजूरी (सीएलयू) प्राप्त की गई। जांच एजेंसी के अनुसार, ये सहमति पत्र उस समय सोसाइटी के सचिव रहे अजय सहगल के निर्देश पर तैयार किए गए थे।

108.58 एकड़ जमीन के लिए सीएलयू मंजूर

ईडी के अनुसार, कथित तौर पर फर्जी सहमति पत्रों के आधार पर कुल 108.58 एकड़ जमीन के लिए 3 जून 2016 को सीएलयू मंजूर करवाई गई थी। इसके बाद प्रोजेक्ट का लेआउट प्लान पास हुआ और गमाडा ने 20 मार्च 2018 को प्रोजेक्ट के लिए लाइसेंस जारी किया। जांच में यह भी पाया गया कि सहमति पत्रों में कई जमीन मालिकों के हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान कथित तौर पर फर्जी तरीके से लगाए गए थे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X