रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
ऊधम सिंह नगर

Udham Singh Nagar News:मुए थाई चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते पांच पदक – Athletes Won Five Medals At The Muay Thai Championship

November 28, 2026


शांतिपुरी। दिल्ली के तालकटोरा ट्रायडेंट स्टेडियम में 24 से 26 नवंबर तक आयोजित मुए थाई चैंपियनशिप में शांतिपुरी भरतपुर स्थित ग्रेट मदर टेरेसा (जीएमटी) पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने पांच पदक जीते। प्रतियोगिता में रोहित सिंह, आयुष नेयाल और आरव सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं अश्विन कार्की और विनय राणा ने रजत पदक जीतकर विद्यालय का मान बढ़ाया। इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों और कोच नितिन रावत को बधाई दी है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X