रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
उत्तरकाशी:पेट्रोल लेकर झूला पुल के पिलर पर चढ़े पूर्व प्रधान, गांव के विस्थापन और सुरक्षा कार्यों की मांग – Uttarkashi News Former Mastadi Pradhan Climbs Bridge Pillar Over Village Displacement Land Subsidence Demands
उत्तरकाशी

उत्तरकाशी:पेट्रोल लेकर झूला पुल के पिलर पर चढ़े पूर्व प्रधान, गांव के विस्थापन और सुरक्षा कार्यों की मांग – Uttarkashi News Former Mastadi Pradhan Climbs Bridge Pillar Over Village Displacement Land Subsidence Demands

November 28, 2026


Uttarkashi News former mastadi pradhan climbs bridge pillar over village displacement land subsidence demands

पुल के पिलर पर चढ़े पूर्व प्रधान,
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मस्ताड़ी गांव के पूर्व प्रधान सत्यानारायण सेमवाल अपनी विभिन्न मांगों को लेकर झूला पुल के पिलर पर चढ़ गए। उनकी प्रमुख मांग गांव का विस्थापन और लगातार हो रहे भू-धंसाव की समस्या का समाधान करना है। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम शालिनी नेगी मौके पर पहुंचीं। पुलिस और प्रशासन की टीम उनसे बातचीत कर नीचे उतरने के लिए मनाने का प्रयास कर रही है।

ये भी पढे़ं…अच्छी खबर: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 11 भर्तियों का परीक्षा कैलेंडर किया जारी, कई परीक्षाओं का रास्ता साफ

सत्यानारायण सेमवाल का कहना है कि मस्ताड़ी गांव में लगातार भू-धंसाव हो रहा है। ऐसे में गांव के विस्थापन की व्यवस्था की जानी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने बाड़ागड्डी क्षेत्र की ग्राम पंचायत मस्ताड़ी में प्रभावित क्षेत्र की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X