रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bulandshahar News:आशा कार्यकर्ताओं ने 20 मांगों को लेकर किया प्रदर्शन – Asha Workers Staged A Protest Over 20 Demands
बुलंदशहर

Bulandshahar News:आशा कार्यकर्ताओं ने 20 मांगों को लेकर किया प्रदर्शन – Asha Workers Staged A Protest Over 20 Demands

November 28, 2026


ASHA workers staged a protest over 20 demands.

सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन करती आशा कार्यकर्ता। संवाद

बुलंदशहर। जनपद की आशा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को 20 सूत्री मांगों के साथ सीएमओ कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर ज्ञापन सौंपा। उनकी मुख्य मांगों में राज्य कर्मचारी घोषित करना और न्यूनतम 42 हजार रुपये मासिक वेतन देना शामिल था। आशा कर्मचारी यूनियन की संरक्षक तरुणा सिंह व अध्यक्ष रंजना ने काम का बोझ बढ़ने पर असंतोष जताया। महासचिव निशा वर्मा व सचिव बबली ने ईपीएफ, ग्रेच्युटी और आभा आईडी मानदेय की मांग की। उन्होंने मोबाइल इंटरनेट रिचार्ज, अस्पतालों में दुर्व्यवहार रोकने और आरामकक्ष की व्यवस्था भी मांगी। सीएमओ को ज्ञापन देकर जल्द वार्ता की अपील की गई। मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X