साढ़े चार साल बाद मतगणना में गड़बड़ी के आरोपों से मिली राहत :ओम कुमार – Relief After Four And A Half Years Regarding Allegations Of Irregularities In The Vote Count: Om Kumar

नहटौर में कैंप कार्यालय पर प्रेसवार्ता करते विधायक ओमकुमार। संवाद
November 28, 2026

नहटौर में कैंप कार्यालय पर प्रेसवार्ता करते विधायक ओमकुमार। संवाद
– हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे विधायक, बोले- 15 दिन के भीतर करेंगे अपील
संवाद न्यूज़ एजेंसी
नहटौर। विधायक ओम कुमार ने कहा कि हाईकोर्ट में मतगणना में गड़बड़ी और वीवीपैट की पर्चियों में अदला-बदली के आरोप सही नहीं पाए गए हैं। फॉर्म-26 में लिपिकीय और मानवीय त्रुटि के आधार पर निर्वाचन रद करने के आदेश के खिलाफ वह 15 दिन के भीतर सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे। उन्हें वहां से न्याय मिलने का पूरा भरोसा है।
शुक्रवार को नगर स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में ओम कुमार ने बताया कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में दाखिल फॉर्म-26 के शपथपत्र में आय-व्यय का पांच साल का ब्योरा देने के बजाय केवल एक साल का नवीनतम ब्योरा दिया गया था। उनके अनुसार, यह लिपिकीय और मानवीय त्रुटि थी। इसी आधार पर उनका निर्वाचन रद किया गया है। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट ने उन्हें 15 दिन की अंतरिम राहत दी है। इस अवधि में वह विधानसभा की कार्रवाई में हिस्सा लेने के साथ क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भी कर सकेंगे।
विधायक ने बताया कि चुनाव याचिका में याचिकाकर्ता ने दोबारा मतगणना कराने और स्वयं को विधायक घोषित करने की मांग की थी। साथ ही उन पर रिटर्निंग अधिकारियों के साथ मिलकर वीवीपैट की पर्चियों में अदला-बदली और मतगणना में गड़बड़ी कराने के आरोप लगाए गए थे। ओम कुमार ने दावा किया कि हाईकोर्ट ने इन आरोपों को सही नहीं माना और दोबारा मतगणना कराने के साथ याचिकाकर्ता को विधायक घोषित करने की मांग भी खारिज कर दी। उन्होंने इसे मतगणना की निष्पक्षता की पुष्टि बताया।
अपने राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि नहटौर विधानसभा क्षेत्र के गठन के साथ ही उनका राजनीतिक सफर शुरू हुआ था। वह पिछले 15 वर्षों से जनता की सेवा कर रहे हैं और आगे भी लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहेंगे।
November 28, 2026
-तीन माह से जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे थे रामपुर चाठा व पीतमगढ़ के ग्रामीण फोटो-28एनजेडबी01आर मंडावली/नजीबाबाद। राजगढ़ वन क्षेत्र के नजदीक बसे गांव रामपुर चाठा और पीतमगढ़ को मूलभूत सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दौरान कटियारी नदी पर बना रपटा बह गया था। इसके बाद […]
November 28, 2026
– गन्ने से लदे ट्रक की टक्कर से गई थी दोनों की जान, मुआवजे की मांग को लेकर किया था प्रदर्शन संवाद न्यूज एजेंसी शिवाला कलां। चांदपुर-जलीलपुर मार्ग पर अकबरपुर सीमली गांव के पास मंगलवार को गन्ने से लदे ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने के कारण मां-बेटी की मौत हो गई थी। बुधवार को […]
November 28, 2026
-चार किलोमीटर एलिवेटेड होगा मार्ग, 691.70 करोड़ रुपये आएगी लागत -चल रही निविदा प्रक्रिया, साल 2027 के शुरुआत में निर्माण चालू होने की उम्मीद संवाद न्यूज एजेंसी बिजनौर। कोटद्वार स्थित सिद्धबली धाम की राह आसान होने वाली है। दरअसल कोटद्वार के पास बिजनौर जिले के कौड़िया गांव से सिद्धबली धाम तक करीब छह किलोमीटर लंबा […]
