मानधाता/विश्वनाथगंज। अयोध्या से निकली भरत यात्रा शुक्रवार को दोपहर में शनिदेव धाम पहुंची। जयकारे के बीच महंत मंगलाचरण दास ने यात्रा का फूल-मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने बताया कि यात्रा शृंगवेरपुर धाम प्रस्थान कर चुकी है। वहां से प्रयागराज और फिर चित्रकूट के लिए प्रस्थान करेगी। यह यात्रा पिछले 53 वर्ष से निकाली जा रही है। यात्रा में शामिल भक्तों ने शनिदेव धाम का दर्शन एवं पूजन किया। इसके बाद परिसर में धर्म सभा का आयोजन हुआ। इस मौके पर आस्था व्यास जी, राम सुमिरन दास, कौशलेंद्र दास, मारुति नंदन, संजय सिंह, अंकित सिंह, मनोज सिंह आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।