रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
उन्नाव

Unnao News:राज्य स्तरीय तीन दिवसीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ – State Level Three-day Powerlifting Championship Begins

November 28, 2026


-प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों के खिलाड़ी कर रहे हैं प्रतिभाग

संवाद न्यूज एजेंसी

उन्नाव। गदनखेड़ा स्थित सद्भावना मंडपम में शुक्रवार से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। 29 नवंबर तक चलने वाली प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ी अपने कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रतियोगिता का आयोजन भाजपा नेता प्रवीण मिश्रा, राहुल शुक्ला, पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के जिला सचिव राहुल तिवारी और रामजन्म सिंह ने संयुक्त रूप से किया है। प्रतियोगिता के संचालन के लिए कौस्तुभ दत्ता, मनीष मिश्रा, राजेश दीक्षित, अनिल कुशवाहा, जीशान अहमद, नीरज, सुधांशु आर्य, विजय, शिवम और राम जनम सिंह जूरी सदस्य के रूप में मौजूद रहे। एसोसिएशन के मीडिया कोऑर्डिनेटर विपिन कुमार और कार्यकारिणी सदस्य दुर्गेश शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी भी आयोजन में सहयोग कर रहे हैं। प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों का वजन मापन किया गया। इसके बाद 53, 59, 66, 74 किग्रा भार वर्ग की प्रतियोगिता हुई। शनिवार को खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर विजेताओं का चयन होगा। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और उन्हें राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X