रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
इटावा

Etawah News:स्कूल से लौट रही महिला और दो बच्चों पर मधुमक्खियों का हमला – Woman And Two Children Returning From School Attacked By Honeybees

November 28, 2026


भरथना। स्कूल से दो बच्चों को लेकर घर लौट रही महिला और बच्चों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने आग जलाकर धुआं किया और मधुमक्खियों को दूर भगाकर तीनों को बचाया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

गांव जरेला निवासी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि उनकी भाभी शुक्रवार दोपहर शारदा देवी गांव के परिषदीय विद्यालय से बच्चों देवांश और मोनिका को लेकर घर लौट रही थीं। रास्ते में अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने तीनों को घेर लिया और डंक मारने शुरू कर दिए। उनकी हालत बिगड़ने लगी। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पास में खरपतवार जलाकर धुआं किया। इससे मधुमक्खियां दूर हुईं तो ग्रामीणों ने तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। (संवाद)

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X