रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Mathura News:वांछित का पीछा करते सिपाही राहुल की हार्ट अटैक से मौत – Constable Rahul Dies Of A Heart Attack While Pursuing A Wanted Suspect
मथुरा

Mathura News:वांछित का पीछा करते सिपाही राहुल की हार्ट अटैक से मौत – Constable Rahul Dies Of A Heart Attack While Pursuing A Wanted Suspect

November 28, 2026


Constable Rahul dies of a heart attack while pursuing a wanted suspect

फोटो 1: मृतक सिपाही राहुल कुमार का फाइल फोटो 

सौंख। वांछित अपराधी ओम का पीछा करते समय मगोर्रा पुलिस के एक सिपाही राहुल कुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बृहस्पतिवार को यह घटना तब हुई जब पुलिस टीम वांछित की तलाश में कोसीकलां से होते हुए पलवल पहुंचकर बदमाश की तलाश कर रही थी। तबीयत खराब होने पर राहुल को पहले गुरुग्राम और उसके बाद नोएडा ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से पुलिस विभाग और उनके परिवार में शोक की लहर है।

थाना मगोर्रा के गांव सौसा निवासी ओम एक प्राथमिकी में नामजद था। पुलिस लगातार ओम को पकड़ने का प्रयास कर रही थी। बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे ओम की लोकेशन मगोर्रा थाना क्षेत्र में मिली। उसे पकड़ने के लिए थाना मगोर्रा की पुलिस टीम रवाना हुई। कुछ ही देर में लोकेशन कोसीकलां और बाद में पलवल में दिखने लगी। पुलिस टीम वांछित का पीछा करते हुए पलवल पहुंची, तभी इटावा के जसवंत नगर के खेड़ा धौलपुर गांव के रहने वाले टीम के सिपाही राहुल कुमार को शाम करीब 4:30 बजे अचानक हार्ट अटैक आ गया। उनकी तबीयत गंभीर होने पर पहले गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उन्हें नोएडा स्थित सिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीओ अनिल कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वांछित नामजद को पकड़ने गई पुलिस टीम में राहुल कुमार शामिल थे। अचानक हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस विभाग में शोक की लहर

सिपाही राहुल कुमार की असामयिक मौत से थाना मगोर्रा में शोक की लहर दौड़ गई है। राहुल कुमार की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिसकर्मियों ने अपने साथी की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X