रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार:तेजस्वी यादव ने बताया क्यों बुलाई गई संसद की विशेष बैठक? मोदी सरकार पर बोला हमला – Parliament’s Special Session Sparks Political Row; Tejashwi Sticks To Rjd’s Stand On Delimitation Bill
पटना

बिहार:तेजस्वी यादव ने बताया क्यों बुलाई गई संसद की विशेष बैठक? मोदी सरकार पर बोला हमला – Parliament’s Special Session Sparks Political Row; Tejashwi Sticks To Rjd’s Stand On Delimitation Bill

November 28, 2026


Parliament's Special Session Sparks Political Row; Tejashwi Sticks to RJD's Stand on Delimitation Bill

संवाददाताओं से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव।
– फोटो : amar ujala digital

विस्तार

पटना में राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने संसद के आगामी विशेष सत्र को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आशंका जताई कि कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर संसद की यह विशेष बैठक बुलाई गई है। परिसीमन विधेयक पर अपनी पार्टी का रुख स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि राजद का पुराना स्टैंड पहले से सभी को पता है और पार्टी उसी पर कायम रहेगी। शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार को परिसीमन विधेयक पर आगे बढ़ने से पहले सभी राजनीतिक दलों को भरोसे में लेना चाहिए था। उनसे पूछा गया था कि क्या भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए महिला आरक्षण से जुड़े मुद्दे का इस्तेमाल उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत अन्य राज्यों के विधानसभा चुनावों में राजनीतिक लाभ के लिए कर सकता है। इस पर उन्होंने कहा कि संभव है कि चुनावों को देखते हुए ही संसद का विशेष सत्र बुलाया गया हो।

परिसीमन बिल पर राजद का पुराना रुख कायम

परिसीमन विधेयक को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार को सभी राजनीतिक दलों से बातचीत करनी चाहिए थी। उन्होंने दोहराया कि इस विधेयक पर राजद का रुख पहले से स्पष्ट है। इस विधेयक को पारित कराने के लिए संसद में दो-तिहाई बहुमत की जरूरत होगी।

यूसीसी पर अमित शाह के बयान को लेकर भी कसा तंज

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से भाजपा शासित राज्यों में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की बात पर भी तेजस्वी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कोई भी कुछ कह सकता है, लेकिन उस पर अमल करना अलग बात है। जब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता, तब तक इस पर प्रतिक्रिया देने की जरूरत नहीं है।

गिरिराज सिंह ने तेजस्वी पर किया पलटवार

तेजस्वी यादव के बयान पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को हर वक्त चुनाव की ही चिंता रहती है। महिला आरक्षण को देश की प्रतिबद्धता बताते हुए गिरिराज सिंह ने तेजस्वी को चुनौती दी कि वे इसका विरोध करके दिखाएं। उन्होंने कहा कि जनता उन्हें इसका जवाब देगी।

बिहार में सुबह कोहरा, दिन में धूप, दिसंबर के दूसरे हफ्ते से बढ़ेगी ठंड; पटना का मौसम कैसा रहेगा?

चार दिन चलेगी संसद की विशेष बैठक

केंद्र सरकार ने संसद की चार दिवसीय विशेष बैठक बुलाई है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और एक दिसंबर को होगी, जबकि राज्यसभा दो और तीन दिसंबर को बैठेगी। सरकारी कामकाज की जरूरत के अनुसार तीन दिसंबर को संसद की कार्यवाही समाप्त होगी। यह विशेष बैठक मानसून सत्र का ही विस्तार होगी। संसद का मानसून सत्र 13 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ था, लेकिन सत्रावसान की औपचारिक प्रक्रिया पूरी नहीं की गई थी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X