रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
नोएडा

Noida News:गाला 3.0 धूमधाम से आयोजित – Gala 3.0 Held With Great Fanfare

November 28, 2026


फोटो—–

ग्रेटर नोएडा। शैफाली पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल महोत्सव ‘गाला 3.0’ धूमधाम से आयोजित हुआ। इसमें 450 से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं और मनोरंजक गतिविधियों में प्रतिभाग कर प्रतिभा दिखाई। प्रधानाचार्या शिल्पा सिंह ने खेलों को शारीरिक एवं मानसिक विकास, टीम भावना और आत्मविश्वास का आधार बताया। उन्होंने अभिभावकों की सहभागिता की सराहना करते हुए सहयोगी अभिभावकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर अनेक गणमान्य अतिथि एवं खेल विभाग के सदस्य मौजूद रहे। ब्यूरो

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X