शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Maruti e Vitara की ग्लोबल डिमांड! 50,000 यूनिट एक्सपोर्ट; 50 देशों तक पहुंची
ऑटो

Maruti e Vitara की ग्लोबल डिमांड! 50,000 यूनिट एक्सपोर्ट; 50 देशों तक पहुंची

October 30, 2026


Last Updated:

Maruti Suzuki की पहली ग्लोबल इलेक्ट्रिक SUV e Vitara ने एक्सपोर्ट के मामले में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. अगस्त 2025 में शिपमेंट शुरू होने के बाद से इसकी 50,000 से ज्यादा यूनिट विदेशी बाजारों में भेजी जा चुकी हैं. यूरोप इस मेड-इन-इंडिया EV का सबसे बड़ा बाजार बना हुआ है. खास बात ये है कि अप्रैल-सितंबर 2026 में भारत के इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल एक्सपोर्ट में कंपनी की हिस्सेदारी करीब 93% रही. जानिए किन देशों में है इसकी सबसे ज्यादा डिमांड.

ख़बरें फटाफट

Maruti e Vitara की ग्लोबल डिमांड! 50,000 यूनिट एक्सपोर्ट; 50 देशों तक पहुंचीZoom

Maruti e Vitara ने 50,000 यूनिट एक्सपोर्ट का आंकड़ा पार कर लिया है.

Maruti Suzuki India ने अगस्त 2025 में ग्लोबल शिपमेंट शुरू करने के बाद से अपनी मेड-इन-इंडिया Electric Cars के संचयी निर्यात (Cumulative Exports) में 50,000 यूनिट का माइलस्टोन पार कर लिया है. कंपनी का पहला ग्लोबल बैटरी इलेक्ट्रिक मॉडल Maruti e Vitara गुजरात के हंसालपुर प्लांट में मैन्युफैक्चर किया जा रहा है और अब तक लगभग 50 देशों को भेजा जा चुका है

यूरोप कंपनी के लिए सबसे बड़ा एक्सपोर्ट मार्केट बना हुआ है, जबकि यूके, नॉर्वे, जर्मनी, जापान और स्विट्जरलैंड में भी अच्छी डिमांड है. अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान Maruti Suzuki ने भारत के इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल एक्सपोर्ट में लगभग 93 प्रतिशत हिस्सेदारी दर्ज की, जो SIAM के आंकड़ों पर बेस्ड है. कंपनी FY2025-26 में भारत की सबसे बड़ी ईवी एक्सपोर्टर रही और FY2026-27 की पहली छमाही में भी ये स्थिति बरकरार रखी.

Maruti e Vitara की अच्छी डिमांड

ई विटारा सुजुकी का पहला ग्लोबल बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन है, जिसका प्रोडक्शन विशेष रूप से हंसालपुर फैसिलिटी में होता है. अगस्त 2025 में प्रोडक्शन शुरू होने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय शिपमेंट भी शुरू हो गए. मॉडल को 100 से अधिक देशों में बिक्री के लिए डेवलप किया गया था, जिनमें से अब तक लगभग 50 देशों तक पहुंच बन चुकी है. यूरोप को सबसे पहले गाड़ियां मिली और ये अब भी सबसे बड़ा बाजार है.

मार्केट शेयर और लीडरशिप

अप्रैल-सितंबर 2026 में मारुति सुजुकी ने भारत के कुल इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल एक्सपोर्ट में लगभग 93 प्रतिशत योगदान दिया. कंपनी FY2025-26 में सबसे बड़ी ईवी एक्सपोर्टर थी और चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में भी ये रैंक कायम रखा. साथ ही पैसेंजर व्हीकल एक्सपोर्ट में भी वह लंबे समय से अग्रणी है.

हंसालपुर प्लांट की भूमिका

हंसालपुर फैसिलिटी सुजुकी की पहली ग्लोबल बीईवी की एकमात्र मैन्युफैक्चरिंग यूनिट है. हाल ही में इसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता एक मिलियन वाहनों तक बढ़ाई गई, जो सुजुकी की किसी भी सिंगल फैसिलिटी के लिए पहली बार है. ये प्लांट कंपनी की एक्सपोर्ट स्ट्रेटजी का सेंटर बना हुआ है.

कंपनी ने क्या कहा?

मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ हिसाशी ताकेउची ने कहा कि ई विटारा के उत्पादन की शुरुआत प्रधानमंत्री द्वारा ‘मेक इन इंडिया’ के संदर्भ में की गई थी. आज कंपनी लगभग 50 देशों को ईवी एक्सपोर्ट कर रही है, जिसमें यूरोप सबसे बड़ा गंतव्य है. ये उपलब्धि भारत की मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कंपटीटिवनेस को दर्शाती है.

authorimg
Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

राम मोहन मिश्र डिजिटल मीडिया के ऑटोमोटिव जगत में सक्रिय पत्रकार हैं और 2021 से लगातार ऑटो जर्नलिज्म के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. वर्तमान में वे न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर ऑटो डेस्क संभाल रहे…

और पढ़ें

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X