रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kangra News:जूता बनेगा दृष्टिहीनों की आंखें… रास्ते में बाधा आते ही करेगा अलर्ट – Shoes Will Become The Eyes For The Visually Impaired… They Will Provide An Alert The Moment An Obstacle Appears In The Path
कांगड़ा

Kangra News:जूता बनेगा दृष्टिहीनों की आंखें… रास्ते में बाधा आते ही करेगा अलर्ट – Shoes Will Become The Eyes For The Visually Impaired… They Will Provide An Alert The Moment An Obstacle Appears In The Path

November 28, 2026


धर्मशाला। अब दृष्टिहीन लोगों को रास्ते में आने वाली बाधाओं से सतर्क करने के लिए सेंसर वाला जूता मददगार बनेगा। जीएचएस लोअर खैरा के विद्यार्थी कार्तिक की टीम ने अल्ट्रासोनिक सेंसर और वाइब्रेटर की मदद से यह विशेष जूता तैयार किया है।

सेंसर बाधा का पता लगाकर कंपन के माध्यम से पहनने वाले को सतर्क करेगा। इसकी एक जोड़ी की अनुमानित कीमत पांच हजार रुपये रखी गई है।

कार्तिक ने बताया कि इस जूते को बनाने का विचार उन्हें यूट्यूब वीडियो से मिला। उन्होंने शोध के बाद इसका प्रोटोटाइप तैयार किया है। फिलहाल सेंसर एक ही जूते में लगाया गया है।

कार्तिक शुक्रवार को राजकीय प्राथमिक पाठशाला धर्मशाला में आयोजित राज्य स्तरीय एंटरप्रेन्योरशिप आइडियाथॉन में इस नवाचार को लेकर पहुंचे। इस दौरान विद्यार्थियों ने 60 से अधिक नवाचारी विचार प्रस्तुत किए।

इस आइडियाथॉन में कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर, शिमला, सोलन और मंडी के 39 सरकारी स्कूलों ने भाग लिया। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

समग्र शिक्षा के जिला परियोजना अधिकारी एवं उपनिदेशक भाग सिंह ने बताया कि एंटरप्रेन्योरशिप माइंडसेट क्लासेज के तहत विद्यार्थी पढ़ाई के साथ ऊनी कपड़े, आभूषण, जूट उत्पाद और ऑर्गेनिक वस्तुएं तैयार कर रहे हैं।

पढ़ाई के साथ कर रहे कमाई

थुरल स्कूल की छात्राएं आकांक्षा और एकता छह महीने से केमिकल फ्री इत्र तैयार कर रही हैं। इससे वे करीब छह हजार रुपये कमा चुकी हैं। वहीं, इंदौरा के तनेश्वर ऑर्गेनिक हल्दी के कारोबार से हर महीने 15 से 20 हजार रुपये तक कमा रहे हैं। बरंडा स्कूल के साहिल केंचुआ खाद तैयार कर अब तक 2500 रुपये की कमाई कर चुके हैं। विद्यार्थियों के इन प्रयासों में उनके परिवार भी सहयोग कर रहे हैं।

धर्मशाला में आयोजित राज्य स्तरीय एंटरप्रेन्योरशिप आइडियाथॉन में सेंसस्टेप जूतों सहित अन्य उत्प

धर्मशाला में आयोजित राज्य स्तरीय एंटरप्रेन्योरशिप आइडियाथॉन में सेंसस्टेप जूतों सहित अन्य उत्प– फोटो : samvad

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X