रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
नैनीताल

Nainital News:नैनीताल में पहली बार होगी मिडनाइट रन – Midnight Run To Be Held In Nainital For The First Time

November 28, 2026


नैनीताल। रन टू लव संस्था नौ जनवरी को पहली बार मिडनाइट रन का आयोजन करेगी। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य नशामुक्त नैनीताल और रन एनीटाइम का संदेश देना है।

इस अनूठी टीम रिले दौड़ में चार सदस्यीय 25 टीमें भाग लेंगी। संस्था के संस्थापक हरीश तिवारी ने बताया कि प्रतिभागी रात में हेडलैंप पहनकर नैनीझील के चारों ओर दौड़ेंगे। यह आयोजन खेल के साथ युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। प्रत्येक टीम में दो पुरुष और दो महिलाएं होंगी जो कुल 14 किलोमीटर की दूरी तय करेंगी। प्रतियोगिता में कुल 62 हजार रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई है। प्रथम विजेता को 25 हजार, द्वितीय को 15 हजार, तृतीय को 10 हजार, चतुर्थ को सात हजार और पांचवें स्थान पर रहने वाली टीम को पांच हजार रुपये दिए जाएंगे। अब तक पांच टीमें पंजीकरण करा चुकी हैं। बाहरी टीमों के लिए 10 हजार रुपये प्रति टीम निर्धारित किया गया है। सभी प्रतिभागियों को इवेंट टी-शर्ट, फिनिशर मेडल और सामूहिक डिनर मिलेगा। बाहरी टीमों को एक रात का निशुल्क ठहराव भी उपलब्ध कराया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X