रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
ऋषिकेश:कार्तिगई दीपम विवाद, साध्वी भगवती सरस्वती बोलीं-भारत की संस्कृति दीप बुझाना नहीं, प्रकाश फैलाना – Karthigai Deepam Row Sadhvi Bhagawati Saraswati Says India Culture Spreads Light Not Darkness Rishikesh News
ऋषिकेश

ऋषिकेश:कार्तिगई दीपम विवाद, साध्वी भगवती सरस्वती बोलीं-भारत की संस्कृति दीप बुझाना नहीं, प्रकाश फैलाना – Karthigai Deepam Row Sadhvi Bhagawati Saraswati Says India Culture Spreads Light Not Darkness Rishikesh News

November 28, 2026


Karthigai deepam row sadhvi bhagawati saraswati says india culture spreads light not darkness rishikesh news

साध्वी भगवती सरस्वती

विस्तार

ऋषिकेश में मोटिवेशनल स्पीकर साध्वी भगवती सरस्वती ने कार्तिगई दीपम विवाद पर कहा कि यह अच्छी खबर है। हालांकि, यह ऐसा मामला नहीं था जिसे अदालत तक ले जाने की जरूरत पड़ती, लेकिन अब यह वहां पहुंच गया है तो कोई बात नहीं।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति दुनिया को प्रकाश देने वाली संस्कृति है। हमारी परंपरा दीप बुझाने की नहीं, बल्कि दीप जलाने की है। दीप जलाते समय हम प्रार्थना करते हैं- ‘तमसो मा ज्योतिर्गमय’, यानी हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले चलो।

ये भी पढे़ं…उत्तराखंड: 300 स्थानों पर मॉक ड्रिल, मसूरी में हवा में लटकी रोपवे ट्रॉली, टिहरी में भूकंप से स्कूल को नुकसान

साध्वी ने कहा कि दीप ज्ञान, शांति और मार्गदर्शन का प्रतीक है। यह हमें सही रास्ता दिखाने में मदद करता है। दीप जलाना शांति, स्थिरता और एकता में हमारे विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भारत ऐसा देश नहीं है जहां कभी प्रकाश को बुझाया या उस पर प्रतिबंध लगाया जा सके। यह दुनिया को प्रकाश देने वाला देश है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X