रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Hamirpur News:गहरौली गोशाला में उमरी से 100 गोवंश स्थानांतरित की तैयारी, ग्रामीणों ने किया विरोध – Preparations Underway To Relocate 100 Cattle From Umri To Gahrauli Cowshed; Villagers Protest
हमीरपुर

Hamirpur News:गहरौली गोशाला में उमरी से 100 गोवंश स्थानांतरित की तैयारी, ग्रामीणों ने किया विरोध – Preparations Underway To Relocate 100 Cattle From Umri To Gahrauli Cowshed; Villagers Protest

November 28, 2026


गहरौली (हमीरपुर)। गहरौली की गोशाला एक बार फिर चर्चा में है। आरोप है कि गोशाला में पहले से पर्याप्त संख्या में गोवंश बंद हैं और उनके खाने-पीने की उचित व्यवस्था नहीं है। इसके बावजूद उमरी गांव के करीब एक सैकड़ा जानवरों को यहां शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। इससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।

बताया जा रहा है कि पिछले अगस्त माह में गो आश्रय स्थल में जलभराव के कारण मुस्करा विकासखंड क्षेत्र की 37 ग्राम पंचायतों में से 17 पशु आश्रय स्थल बंद कर दिए गए थे। उनके जानवरों को पड़ोस के गांवों में शिफ्ट किया गया था। कागजों में शिफ्टिंग की कार्यवाही दिखाई गई, लेकिन वास्तव में जानवर सड़कों और गांव की गलियों में ही घूम रहे हैं।

बुधवार दोपहर करीब एक बजे उमरी गांव से एक सैकड़ा टैग लगे गोवंशों को गहरौली गोशाला में शिफ्ट कराने के लिए ग्रामीण जानवरों को लेकर पहुंचे। गहरौली के ग्रामीणों ने इसका तीखा विरोध किया और सभी जानवर वापस करा दिए।

ग्रामीण रमेश, अरविंद, आलोक द्विवेदी व बड़े आदि का कहना है कि गहरौली गोशाला में जानवरों के लिए पर्याप्त चारा है न पीने का पानी। देखभाल के लिए पर्याप्त कर्मचारी भी नहीं हैं। भूसा व चारे की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण भूख और बीमारी से अब तक करीब तीन दर्जन जानवरों की मौत हो चुकी है। बारिश और ठंड के मौसम में उनके रहने की कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं है।

ग्रामीणों के अनुसार गोशाला में जानवर खुले में भूखे घूमते नजर आते हैं। चारे के अभाव में जानवर कमजोर हो रहे हैं। लोगों ने जिला प्रशासन व पशुपालन विभाग से मांग की है कि गहरौली गांव की गलियों में घूम रहे गोवंशों को तत्काल गोशाला में बंद कराया जाए। साथ ही चारे-पानी की उचित व्यवस्था कराई जाए।

गहरौली में जानवरों की पूरी व्यवस्था नहीं है गलियों में अभी सैकड़ों जानवर घूम रहे हैं उनको पहले बंद करवाया जाए तब कहीं दूसरे गांव से कोई जानवर शिफ्ट करवाए जाएं।

गहरौली में पहले से ही पर्याप्त जानवर है और खाने की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है जिसके कारण जानवर बीते महीना में मर चुके हैं। सितंबर माह में बड़ी घटना हुई थी।

खंड विकास अधिकारी राजीव सिंह ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जानवरों की शिफ्टिंग कराई जा रही थी। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए जानवरों को एनजीओ द्वारा संचालित बृहद गौशाला दामूपुरवा में शिफ्ट कर दिया गया है। सचिव को गहरौली गौशाला में पर्याप्त चारे का भंडारण करने के निर्देश दिए गए हैं।

फोटो 27 एचएएमपी 15- रामसनेही राजपूत।

फोटो 27 एचएएमपी 15- रामसनेही राजपूत।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X