रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:रमित शर्मा अब लखनऊ के एडीजी, बरेली जोन की कमान संभालेंगे प्रवीन कुमार – Praveen Kumar Has Been Appointed As Adg Of Bareilly Zone
बरेली

यूपी:रमित शर्मा अब लखनऊ के एडीजी, बरेली जोन की कमान संभालेंगे प्रवीन कुमार – Praveen Kumar Has Been Appointed As Adg Of Bareilly Zone

November 28, 2026


Praveen Kumar has been appointed as ADG of Bareilly Zone

एडीजी रमित शर्मा

विस्तार

अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) रमित शर्मा को इसी पद पर शासन ने लखनऊ भेजा है। उनके स्थान पर लखनऊ के एडीजी प्रवीन कुमार को बरेली की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा बरेली आठवीं वाहिनी पीएसी के अधीक्षक आकाश तो मुरादाबाद पुलिस प्रशिक्षण अकादमी का अधीक्षक बनाया गया है। उनके स्थान पर किसी की पोस्टिंग अभी नहीं की गई है। शासन ने चार पुलिस क्षेत्राधिकारियों का भी तबादला किया है। शुक्रवार को एसएसपी अनुराग आर्य व अन्य पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्राधिकारियों को विदाई दी।

रमित शर्मा 1999 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह पीलीभीत व शाहजहांपुर समेत 11 जिलों में पुलिस कप्तान के अलावा बरेली में आईजी भी रह चुके हैं। जून 2024 में उनको बरेली जोन का एडीजी बनाया गया था। उनके कार्यकाल में ही अतीक व अशरफ का बरेली कनेक्शन तोड़ा गया। सितंबर 2026 में शहर में बवाल के बावजूद उनके निर्देशन में कानून व्यवस्था व सांप्रदायिक सौहार्द बना रहा। इधर, शुक्रवार को सीओ नितिन कुमार, अरुण कुमार सिंह, नीलेश मिश्र और संदीप सिंह को पुलिस लाइन में समारोह पूर्व विदाई दी गई। एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों ने उनको स्मृति चिंह्नि भेंट किए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X