रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार:सीवान में लूटपाट के प्रयास के दौरान दो युवकों पर चाकू से हमला, पिस्टल के साथ एक आरोपी पकड़ा गया – Two Youths Were Stabbed For Resisting Robbery, Causing Panic In The Area
सारण

बिहार:सीवान में लूटपाट के प्रयास के दौरान दो युवकों पर चाकू से हमला, पिस्टल के साथ एक आरोपी पकड़ा गया – Two Youths Were Stabbed For Resisting Robbery, Causing Panic In The Area

November 28, 2026


नगर थाना क्षेत्र के फतेहपुर बाइपास रोड में श्रीराम अल्ट्रासाउंड के समीप शनिवार की देर शाम लूटपाट के प्रयास के दौरान दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, शोर सुनकर मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने भाग रहे एक हमलावर को पिस्टल के साथ पकड़ लिया, जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया। पकड़े गए युवक की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह भी घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के गांधी मैदान निवासी संजय चौरसिया के 32 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार, मैरवा थाना क्षेत्र के छोटका माझा निवासी वशिष्ठ पाठक के 22 वर्षीय पुत्र मनीष पाठक और पकड़े गए युवक की पहचान फतेहपुर पाल नगर निवासी रंजन कुमार सिंह के पुत्र आयुष कुमार सिंह के रूप में हुई है।

पढे़ं: संजय झा ने महिला आरक्षण पर विपक्ष की मंशा पर उठाए सवाल, रामकृपाल बोले- सभी दलों को समर्थन करना चाहिए

परिजनों के अनुसार, विजय हाता स्थित उत्सव पैलेस में रिसेप्शन का कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने के बाद सत्यम और मनीष बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान फतेहपुर बाइपास रोड में श्रीराम अल्ट्रासाउंड के समीप बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया और छिनतई का प्रयास किया।

विरोध करने पर दोनों हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चाकू लगने से सत्यम के पेट में, जबकि मनीष के हाथ में गंभीर चोट आई। घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने भाग रहे एक हमलावर आयुष कुमार सिंह को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक पिस्तौल मिलने की बात सामने आई। बाद में पुलिस के पहुंचने पर लोगों ने पिस्तौल पुलिस को सौंप दी। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पकड़े गए युवक की जमकर पिटाई भी कर दी।

इधर, एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि दो गुटों के बीच पुराने विवाद को लेकर हिंसक झड़प हुई है। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों पक्षों से दो और एक व्यक्ति समेत कुल तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X