Mohali News:1 दिसंबर को पहुंचेगी सांझीवालता यात्रा – Sanjhiwalta Yatra To Arrive On December 1st
जीरकपुर। संत गुरु रविदास महाराज के 650वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली जा रही ‘सांझीवालता यात्रा’ का 1 दिसंबर को जीरकपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा।
यात्रा संत गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाशोत्सव समारोह कमेटी और पंजाब सर्व समाज समरसता समिति के संयुक्त तत्वावधान में निकाली जा रही है।
मंगलवार सुबह 11:30 बजे ढकोली शिव मंदिर में स्वागत समारोह होगा।इसमें भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संवाद
