रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
उत्तराखंड:विस चुनाव माहौल बनाने को भाजपा ने उतारे 19 जिला प्रवासी प्रभारी, दूसरे राज्यों के नेता पहुंचे – Bjp Deploys 19 District In Charges From Other States To Strengthen Uttarakhand Assembly Election Preparations
रुद्रप्रयाग

उत्तराखंड:विस चुनाव माहौल बनाने को भाजपा ने उतारे 19 जिला प्रवासी प्रभारी, दूसरे राज्यों के नेता पहुंचे – Bjp Deploys 19 District In Charges From Other States To Strengthen Uttarakhand Assembly Election Preparations

November 28, 2026


BJP deploys 19 district In charges from other states to strengthen uttarakhand assembly election preparations

सांकेतिक तस्वीर
ग्राफिक्स

विस्तार

भाजपा ने प्रदेश की सभी विधानसभाओं में अपने पक्ष में माहौल और मजबूत बनाने, पार्टी की गतिविधियों की निगरानी, कमियां दूर करने के लिए 19 प्रवासी प्रभारी तैनात कर दिए हैं। ये सभी ऐसे नेता हैं, जो दिल्ली, हरियाणा, जम्मू कश्मीर के संगठन पदाधिकारी, विधायक, पूर्व मंत्री हैं।

भाजपा के राज्य में 19 संगठनात्मक जिले हैं। हर जिले में कई विधानसभा आती हैं। वैसे तो संगठन अलग-अलग स्तर पर रणनीति बनाई गई है लेकिन दूसरे राज्यों से लाए गए ये प्रवासी प्रभारी सीधे संगठन को अपनी रिपोर्ट देंगे। ये अपने संगठनात्मक जिले के अंतर्गत हर विधानसभा में प्रवास करेंगे। उस विधानसभा क्षेत्र में जो भी कमियां हैं, उन्हें चिह्नित करके दूर करेंगे। उस विधानसभा का मिजाज परखेंगे। माहौल बनाएंगे।

प्रवासी प्रभारियों की ये भी जिम्मेदारी है कि वे उस विधानसभा में चल रही संगठन की सभी गतिविधियों की निगरानी करेंगे। कहीं कोई कमी पेशी होगी, उसे दूर कराएंगे। बूथ स्तर पर होने वाली सभी तैयारियों को गति देंगे। अनुकूलता पर उनका विशेष फोकस रहेगा। माना जा रहा है कि इन प्रभारियों के आने से चुनाव की तैयारियों को एक नई दिशा मिलेगी।

ये नेता बनकर आए जिला प्रवासी प्रभारी




















आदेश गुप्ता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा दिल्ली
श्याम शर्मा विधायक दिल्ली
कमांडो सुरेंद्र सिंह विधायक दिल्ली
विनोद बछेती प्रदेश उपाध्यक्ष दिल्ली
सत्यनारायण गौतम राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिल्ली
शैलेंद्र मोंटी विधायक दिल्ली
रविंद्र नेगी विधायक दिल्ली
गौरव खारी प्रदेश मंत्री दिल्ली
मनीष यादव पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो हरियाणा
सुरेंद्र पुनिया प्रदेश महामंत्री हरियाणा
विनोद बयाना विधायक हरियाणा
मुकेश गौड़ प्रदेश मंत्री हरियाणा
लक्ष्मण यादव विधायक हरियाणा
पायल वैद्य, प्रदेश महामंत्री हिमाचल प्रदेश
गोपाल महाजन प्रदेश महामंत्री जम्मू कश्मीर
डॉ. देवेंद्र कुमार पूर्व स्वास्थ्य मंत्री जम्मू कश्मीर
रेखा महाजन प्रदेश सचिव जम्मू कश्मीर

ये भी पढ़ें…कोटद्वार हादसा: दर्दनाक तस्वीरें, सात महिलाओं की मौत, किसी ने मां तो किसी ने पत्नी को खोया, परिवारों में मातम

प्रदेश के 19 संगठनात्मक जिलों में प्रवासी प्रभारी बनाए गए हैं। मकसद ये है कि उस विधानसभा का मिजाज समझकर उस हिसाब से काम करेंगे। विधानसभा में अनुकूल माहौल बनाएंगे। संगठन गतिविधियों को सुनिश्चित करेंगे। -कुंदन सिंह परिहार, प्रदेश महामंत्री, भाजपा

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X