फोटो
चोपता। क्रौंच पर्वत पर भगवान कार्तिक स्वामी मंदिर में वैकुंठ चतुर्दशी पर्व पर बड़ी संख्या में देशी विदेशी श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन किए। इस दौरान पूरी रात्रि दंपतियों ने खड़े दिए हाथ में रख संतान प्राप्ति की कामना की। साथ ही सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने भजन-कीर्तन किया। मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के मुख्य स्नान और विशेष यज्ञ के साथ यह धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। मंदिर समिति के अध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी ने बताया कि सोमवार रात्रि को 12 से अधिक दंपतियों ने भगवान कार्तिकेय की अखंड आराधना की। मंगलवार को भी भक्तों ने मंदिर में पहुंचकर भगवान कार्तिकेय के बाल रूप और पाषाण शिला के दर्शन किए। मनोकामना पूर्ति के लिए पीतल की घंटियां अर्पित कीं। देर शाम तक मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन हुए जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। संवाद