Chamoli News:विधानसभा चुनाव संबंधी व्यवस्थाएं समय पर करें पूरी – Vidhansabha Chunav Sambandhi Vyavasthaen Samay Par Karen Puri49ensure That All Arrangements Related To The Assembly Elections Are Completed On Time
जिलाधिकारी ने नोडल व सहायक नोडल अधिकारियों के साथ बैठक में दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव कुमार ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी को लेकर नोडल व सहायक नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने निर्देश दिए कि निर्वाचन संबंधी तैयारियों को गंभीरता से लेते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाएं।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप व्यवस्थाओं की तैयारी, विभागवार दायित्व व निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू संपन्न कराने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि नामित नोडल व सहायक नोडल अधिकारी अपने दायित्वों की अच्छी तरह से जानकारी ले लें। सभी अधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है कि विधानसभा समान्य निर्वाचन 2027 को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण व व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराएं। विभिन्न चरणों के लिए कार्ययोजना तैयार करें, मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण, कार्मिकों की तैनाती, प्रबंधन, निर्वाचन सामग्री की व्यवस्था, ईवीएम व वीवीपैट के सुरक्षित रख रखाव और संचालन संबंधी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं।
डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने विभागों से संबंधित निर्वाचन कार्यों की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करें और आवश्यक संसाधनों व व्यवस्थाओं का पूर्व आकलन करें। किसी भी तरह की समस्या या संसाधनों की जरूरत पर तत्काल संज्ञान में लाया जाए। अपने दायित्वों के प्रति सजग रहें।
बैठक में डीएफओ केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग रजत सुमन, उप जिला निर्वाचन अध्िाकारी नारायण सिंह नबियाल, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी डीसी सती सहित अन्य विभागों के नामित नोडल व सहायक नोडल अधिकारी मौजूद रहे।
