रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सीतापुर

Sitapur News:6547 विद्यार्थियों ने छोड़ी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा – 6,547 Students Skipped The Navodaya Vidyalaya Entrance Exam

November 28, 2026


सीतापुर। जिले के दो जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा शनिवार को 43 केंद्रों पर आयोजित की गई। 6547 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। गणित के कठिन सवालों में विद्यार्थी उलझे हुए नजर आए। परीक्षा के बाद वह सवालों के सही जवाब जानने को उत्सुक दिखे। वह एक दूसरे से प्रश्नों पर चर्चा करते दिखे। जवाहर नवोदय विद्यालय सीतापुर-1 खैराबाद के लिए 9,277 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनके लिए 29 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

इन केंद्रों पर खैराबाद, बिसवां, पहला, महमूदाबाद, कसमंडा, मछरेहटा, रामपुर मथुरा, सकरन, रेउसा और सिधौली ब्लॉक के विद्यार्थी शामिल हुए। 4405 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। 4872 अनुपस्थित रहे। वहीं, जवाहर नवोदय विद्यालय सीतापुर-2 हरदौरपुर के लिए 4,597 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनके लिए 14 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

इनमें मिश्रिख, महोली, गोंदलामऊ, बेहटा, ऐलिया, पिसावां और परसेंडी सहित नौ ब्लॉकों के विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 2922 ने परीक्षा दी। 1675 गैर हाजिर रहे। परीक्षा सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक हुई। विद्यार्थियों का प्रवेश एक घंटा पहले शुरू हो गया था। कॉलेज के मुख्य गेट पर सघन तलाशी ली गई। इसके बाद आधारकार्ड से फोटो का मिलान करके प्रवेश दिया गया। प्रश्नपत्र जब तक नहीं मिल गया विद्यार्थियों की धड़कनें बढ़ी रही। एक बार पूरा प्रश्नपत्र पढ़ लिया। इसके बाद वह सवालों के जवाब देने में जुट गए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X