रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bulandshahar News:पति की मौत के चार दिन बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, परिवार में छाया मातम – Wife Passes Away Four Days After Husband’s Death; Family Plunged Into Mourning
बुलंदशहर

Bulandshahar News:पति की मौत के चार दिन बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, परिवार में छाया मातम – Wife Passes Away Four Days After Husband’s Death; Family Plunged Into Mourning

November 28, 2026


Wife passes away four days after husband's death; family plunged into mourning

सिकंदराबाद मृतक दंपति संजय बंसल व उनकी पत्नी अर्चना बंसल का फाइल फोटो

सिकंदराबाद। जिंदगी भर एक-दूसरे का साथ निभाने वाले दंपती का साथ मौत ने भी कुछ ही दिनों के अंतराल में छीन लिया। पति की मौत के चार दिन बाद पत्नी ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। एक ही परिवार में चार दिन के भीतर दो मौतों से मातम छाया हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं मोहल्ले और व्यापारी वर्ग में भी शोक की लहर है।

नगर के मोहल्ला केसरीवाड़ा निवासी व्यापारी संजय बंसल और उनकी पत्नी अर्चना बंसल की बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। परिजनों ने दोनों को नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां उपचार के दौरान संजय बंसल की मौत हो गई, जबकि पत्नी अर्चना की हालत गंभीर बनी हुई थी। बृहस्पतिवार को गमगीन माहौल में संजय बंसल का अंतिम संस्कार किया गया। संजय बंसल की मौत से परिवार पहले ही सदमे में था। उधर, अस्पताल में भर्ती अर्चना बंसल जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही थीं। परिजनों को उम्मीद थी कि वह स्वस्थ होकर घर लौटेंगी, लेकिन शनिवार सुबह उपचार के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। पति की मौत के चार दिन बाद पत्नी के निधन की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जिस घर से कुछ दिन पहले तक हंसी-खुशी की आवाजें आती थीं, वहां अब अपनों को खोने का गम पसरा है। बताया गया कि संजय बंसल व्यापार मंडल के पदाधिकारी थे। नगर में उनका नमकीन और बीड़ी का कारोबार था। दंपती की मौत से व्यापारियों में भी शोक व्याप्त है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X