Ambedkar Nagar News:यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई कार, नाना-नाती की मौत – Car Collides With Truck On Yamuna Expressway; Grandfather And Grandson Killed

सत्या (फाइल फोटो)
November 28, 2026

सत्या (फाइल फोटो)
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। यमुना एक्सप्रेसवे के पास शनिवार भोर करीब तीन बजे अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में अहिरौली के गोपालपुर निवासी विकास सिंह के सात वर्षीय पुत्र सत्या और उनके ससुर आजमगढ़ के सहापुर निवासी विनोद सिंह (56) की मौत हो गई। वहीं, विकास की पत्नी साधना सिंह (32), उनकी मां और चचेरे भाई घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। चिकित्सकों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।
परिजनों के मुताबिक, विनोद सिंह दिल्ली में रियल एस्टेट का कारोबार करते थे। 25 नवंबर को उनके भतीजे की शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए वह 15 नवंबर को अपनी पत्नी और भतीजे के साथ बेटी साधना और नाती सत्या को लेकर दिल्ली गए थे। शादी समारोह संपन्न होने के बाद परिवार शनिवार को आजमगढ़ में होने वाले भतीजे के रिसेप्शन में शामिल होने के लिए कार से लौट रहा था।
इसी दौरान आगरा के निकट यमुना एक्सप्रेसवे पर भोर करीब तीन बजे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार सवार सभी लोग बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने विनोद सिंह और सत्या को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम फैल गया। सीओ भीटी लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना आगरा में हुई है। परिजनों की ओर से स्थानीय पुलिस को अब तक कोई सूचना नहीं दी गई है।
पोते की मौत की खबर सुन बेसुध हुईं दादी
सत्या और उसके नाना विनोद की मौत की खबर शनिवार को गोपालपुर गांव पहुंची तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। जिस घर में शादी समारोह से लौट रहे अपनों के स्वागत की तैयारी थी, वहां मातम छा गया। पोते सत्या की मौत की खबर सुनते ही दादी ज्ञानती देवी सुध-बुध खो बैठीं। रोते-रोते वह अचेत हो गईं। बाबा राजबहादुर सिंह का भी रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार का लाडला सत्या अकबरपुर स्थित वीएसएस इंटर कॉलेज में कक्षा दो का छात्र था। उसकी आठ वर्षीय बहन पीहू भाई को याद कर बार-बार रो रही है। दोनों भाई-बहन साथ खेलते और समय बिताते थे। एक ही हादसे में नाना और नाती की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
November 28, 2026
अंबेडकरनगर। शीतलहर के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने ठंड से बचाव के लिए तैयारियां तेज करने के निर्देश दिए हैं। रैन बसेरों में कंबल, बिस्तर, हीटर और पेयजल की व्यवस्था करने के साथ अस्पतालों में पर्याप्त दवाएं उपलब्ध रखने को कहा गया है। बुजुर्गों, दिव्यांगों, महिलाओं, बच्चों और शिशुओं को ठंड से […]
November 28, 2026
सत्या सिंह (7) की फाइल फोटो। – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी। विस्तार यूपी के अंबेडकरनगर में शनिवार को आगरा के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में सात वर्षीय मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। […]
November 28, 2026
Video: अंबेडकरनगर में विशेष मतदाता जागरूकता अभियान की रैली को डीएम दिखाई हरी झंडी
