रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
जबलपुर:बिजली सब स्टेशन में आउटसोर्स कर्मचारी की हत्या, धारदार हथियार से हमला, बंडा विधायक का साला था मृतक – Jabalpur: Outsourced Power Station Worker Killed In Knife Attack; Victim Was Related To Banda Mla
जबलपुर

जबलपुर:बिजली सब स्टेशन में आउटसोर्स कर्मचारी की हत्या, धारदार हथियार से हमला, बंडा विधायक का साला था मृतक – Jabalpur: Outsourced Power Station Worker Killed In Knife Attack; Victim Was Related To Banda Mla

November 29, 2026


Jabalpur: Outsourced Power Station Worker Killed in Knife Attack; Victim Was Related to Banda MLA

अपराध

विस्तार

पाटन थाना क्षेत्र में ग्राम ननवारा स्थित बिजली सब स्टेशन में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर आउटसोर्स कर्मचारी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक आउटसोर्स कर्मचारी रिश्ते में सागर जिले के बंडा विधायक का साला बताया जाता है। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर अज्ञात आरोपियों के संबंध में पतासाजी प्रारंभ कर दी है। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात गजेंद्र सिंह सब स्टेशन में नाइट ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान अज्ञात हमलावर वहां पहुंचे और उस पर धारदार हथियार से कई वार कर दिए। हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। 

ये भी पढ़ें: सीधी: पांच महीने के मासूम को ऊपर छोड़कर सोन नदी पुल से महिला ने लगाई छलांग, पत्थरों पर गिरने से हालत गंभीर

घटना की जानकारी मिलते ही पाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कर्मचारी को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक गजेंद्र सिंह रिश्ते में बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह का साला लगता था, जो कि मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में सब स्टेशन ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था।

गजेंद्र सिंह की मौत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटा रही है। इसके अलावा परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, आपसी विवाद या अन्य संभावित कारणों की पड़ताल कर रही है। फिलहाल आरोपियों की पहचान और हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X