रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Meerut News:संदिग्ध हालात में जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत – Woman Dies After Consuming A Poisonous Substance Under Suspicious Circumstances
मेरठ

Meerut News:संदिग्ध हालात में जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत – Woman Dies After Consuming A Poisonous Substance Under Suspicious Circumstances

November 29, 2026


– ससुराल पक्ष के खिलाफ प्रताड़ना का आरोप, तहरीर दी

संवाद न्यूज एजेंसी

मवाना। गांव किशनपुर बिराना में संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन करने विवाहिता हालत बिगड़ गई। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।

नासरपुर निवासी दीपचंद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन रणबीरी (40) की शादी गांव किशनपुर बिराना निवासी युवक के साथ हुई थी। तहरीर के अनुसार पति के साथ विवाद रहता था। तहरीर में पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ससुराल पक्ष के लोग भी रणबीरी के प्रति रंजिश रखते थे। रणबीरी के दो बच्चे हैं, जिनमें बेटी की शादी वह स्वयं अपने व मायके वालों के सहयोग से कर चुकी थी, जबकि बेटा पढ़ाई कर रहा है। आरोप है कि ससुराल वालों के व्यवहार से परेशान होकर वह खेतीबाड़ी कर बच्चों का पालन-पोषण कर रही थी।

रणबीरी गांव किशनपुर बिराना में ही चार साल से अलग रह रही थी। रणबीरी का पति प्राइवेट फैक्टरी में नौकरी करता है। तहरीर में बताया कि शुक्रवार को सूचना मिली कि ससुराल पक्ष द्वारा किए गए कथित उत्पीड़न से तंग आकर रणबीरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे चिकित्सक के यहां ले गए, जहां से गंभीर हालत में मेरठ स्थित नर्सिंग होम रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीड़ित भाई ने पति, जेठानी, जेठानी के पुत्र, सास व ससुर के खिलाफ तहरीर दी है। साथ ही भांजे की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है।

सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिल गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X