रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कोटद्वार हादसा:दर्दनाक तस्वीरें, सात महिलाओं की मौत, किसी ने मां तो किसी ने पत्नी को खोया, परिवारों में मातम – Kotdwar Road Accident Eight Lives Lost Van Carrying Women Plunges Into Gorge In Pauri Uttarakhand News
कोटद्वार

November 29, 2026

पौड़ी जिले के रिखणीखाल ब्लॉक में शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। रिखणीखाल-सतपुली मोटर मार्ग पर कलवाड़ी गांव के पास एक इको वैन अनियंत्रित होकर करीब 300 फुट गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में चालक समेत 13 लोग सवार थे। हादसे में आठ लोगों की जान चली गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। मृतकों में सात महिलाएं और वाहन चालक शामिल हैं। सभी महिलाएं भंगलवाड़ गांव की रहने वाली थीं और स्वयं सहायता समूह से जुड़ी थीं।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को महिलाएं सिद्धखाल बाजार में स्वयं सहायता समूह की बैठक और अन्य जरूरी काम निपटाने गई थीं। इसके बाद सभी इको वैन से अपने गांव भंगलवाड़ लौट रही थीं। रास्ते में कलवाड़ी के पास अचानक वाहन अनियंत्रित हुआ और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

Kotdwar road accident eight lives lost van carrying women plunges into Gorge in pauri uttarakhand news

दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया ग्राफिक

सूचना मिलते ही रिखणीखाल पुलिस, राजस्व पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। एसडीएम लैंसडौन शालिनी मौर्य और एएसपी मनोज ठाकुर भी घटनास्थल पर पहुंचे।

Kotdwar road accident eight lives lost van carrying women plunges into Gorge in pauri uttarakhand news

कोटद्वार हादसा ग्राफिक

स्थानीय लोगों की मदद से खाई में राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद चार घायलों को बाहर निकाला गया। वहीं, वाहन चालक समेत सात लोगों के शव घटनास्थल से निकाल लिए गए। घायलों को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रिखणीखाल पहुंचाया गया। यहां उपचार के दौरान एक महिला ने दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल शकुंतला देवी और एक अन्य घायल को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया है।

Kotdwar road accident eight lives lost van carrying women plunges into Gorge in pauri uttarakhand news

मौके पर मदद के लिए जुटे लोग।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हादसे में इनकी गई जान

पुलिस के अनुसार, हादसे में भंगलवाड़ निवासी वाहन चालक अनिल देबराड़ा (48) पुत्र जयानंद, कांती देवी (45) पत्नी दिनेश चंद्र, रेखा देवी (42) पत्नी प्रेम सिंह, सुमित्रा देवी (50) पत्नी रमेश सिंह, सुनीता देवी (45) पत्नी मदन सिंह, धनेश्वरी देवी (46) पत्नी किशन चंद्र, सरोजनी देवी (38) पत्नी मोहन सिंह और रजनी देवी (25) की मौत हुई है।

Kotdwar road accident eight lives lost van carrying women plunges into Gorge in pauri uttarakhand news

घटना स्थल पर पहुंची पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ये लोग हुए घायल

हादसे में भंगलवाड़ निवासी शशि देवी (35) पत्नी गजेंद्र सिंह, शकुंतला देवी (45) पत्नी महेंद्र सिंह, जगदीश सिंह (36) पुत्र भोपाल सिंह, उनकी पत्नी सत्यवती देवी (36) और पुत्री तनिशा (11) घायल हुए हैं।

ये भी पढे़ं…कोटद्वार हादसा: पीएम मोदी और सीएम ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50 हजार की सहायता

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X