रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
लखीमपुर-खीरी

Lakhimpur Kheri News:समाधान दिवस में नदारद रहे लेखपाल और कानूनगो, खाली हाथ लौटे फरियादी – Revenue Officials (lekhpals And Kanungos) Remained Absent During The ‘samadhan Diwas’ (grievance Redressal Day); Complainants Returned Empty-handed

November 29, 2026


संपूर्णानगर। थाना संपूर्णानगर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में कई फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, लेकिन तहसील प्रशासन की ओर से कोई भी लेखपाल या कानूनगो मौके पर मौजूद नहीं मिले। राजस्व कर्मियों की अनुपस्थिति के कारण जमीन और रास्ते से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण नहीं हो सका और शिकायतकर्ताओं को मायूस होकर खाली हाथ लौटना पड़ा।

समाधान दिवस के दौरान बसही कॉलोनी निवासी चंदन निषाद, पीयूष यादव, बलवंत, रंजीत और कपिल आदि ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को एक प्रार्थनापत्र सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि बसही भूदान में गांव से खेतों की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग को गांव के ही कुछ लोगों ने अवरुद्ध कर दिया है, इससे किसानों को कृषि कार्य के लिए आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।

उन्होंने प्रशासन से तत्काल रास्ता खुलवाने की मांग की। पीड़ितों का आरोप है कि वे लगभग एक घंटे तक थाने में बैठकर इंतजार करते रहे, लेकिन तहसील से न तो कोई लेखपाल आया और न ही कोई अन्य राजस्व अधिकारी पहुंचा। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि समाधान दिवस में राजस्व संबंधी शिकायत प्राप्त हुई थी, लेकिन किसी भी लेखपाल के मौजूद न होने के कारण मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। लेखपाल मनोज ने बताया कि उनकी ड्यूटी बूथ पर लगी हुई है, जिस कारण आज समाधान दिवस में उपस्थित नहीं हो सके।

तहसीलदार कमलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कुछ लेखपालों की ड्यूटी मतदाता सूची के कार्य में सुपरवाइजर के रूप में लगी है, संभवतः इसी वजह से वे थाने नहीं पहुंच पाए होंगे। फिर भी पूरे मामले की जानकारी ली जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X