Bahraich News:केडीसी ग्रीन ने सात विकेट से जीता मैच – Kdc Green Won The Match By Seven Wickets
बहराइच। किसान डिग्री कॉलेज के मैदान में शनिवार को केडीसी क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में केडीसी रेड और केडीसी ग्रीन के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। 20 ओवरों के मुकाबले में केडीसी ग्रीन ने सात विकेट से जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केडीसी रेड ने चार विकेट पर 148 रन बनाए। निर्भय मौर्य ने सर्वाधिक 34 रन बनाए। अभय प्रताप ने 21 और अयोध्या प्रसाद ने 20 रनों का योगदान दिया। केडीसी ग्रीन की ओर से उमंग, कपिल और लकी ने एक-एक विकेट लिया।
149 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केडीसी ग्रीन की टीम ने 19वें ओवर में तीन विकेट खोकर 149 रन बना लिए। विनायक कश्यप ने 50 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि नैतिक गुप्ता ने 42 रन बनाए। केडीसी रेड की ओर से निर्भय मौर्य और रितेश ने एक-एक विकेट हासिल किया। शानदार बल्लेबाजी के लिए विनायक कश्यप को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
