रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
एक्सक्लूसिव:उत्तराखंड में 13 वर्ष पहले भर्ती हुए छह मरीज आज भी अस्पताल में ही कैद, हैरान कर देगी वजह – Six Patients Admitted 13 Years Ago In Uttarakhand Are Still Confined In Hospital Reason Will Surprise You
देहरादून

एक्सक्लूसिव:उत्तराखंड में 13 वर्ष पहले भर्ती हुए छह मरीज आज भी अस्पताल में ही कैद, हैरान कर देगी वजह – Six Patients Admitted 13 Years Ago In Uttarakhand Are Still Confined In Hospital Reason Will Surprise You

November 29, 2026


Six patients admitted 13 years ago in Uttarakhand are still confined in hospital reason will surprise you

मरीज
ग्राफिक्स

विस्तार

राज्य मेंटल हेल्थ इंस्टीट्यूट, सेलाकुई में वर्षों से भर्ती 24 मरीज स्वस्थ होने के बाद भी आज तक बाहर नहीं आ पाए हैं। इनमें से छह मरीज सबसे अधिक 13 वर्षों से भर्ती हैं। ऐसा इसलिए भी हुआ क्योंकि प्रदेश में इस तरह के लावारिस मरीजों को अस्थाई आसरा देने के लिए एक भी हाफ वे होम नहीं है। इसने सरकार के लिए चिंता बढ़ा दी है।

जानकारी के मुताबिक भर्ती 24 मरीजों में से सात महिलाएं हैं और शेष पुरुष हैं। छह सबसे अधिक 13 वर्षों से रह रहे मरीजों के अलावा कुछ 7-8 और कुछ चार से पांच वर्षों से अस्पताल में ही रहने को मजबूर हैं। ऐसे में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आने वाले नए मरीजों की भर्ती में दिक्कत आ रही है। अधिकारियों के मुताबिक अस्पताल 30 बेड का है। 24 मरीजों के लंबे समय तक भर्ती रहने से बेड खाली नहीं हो पा रहे हैं। राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर से इन मरीजों के लिए अस्थाई आसरा बनाने की कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी जा रही है।

उत्तराखंड: बांड फॉर्मूले से उत्तराखंड को मिलेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर, इसी सत्र से शुरू होगी अनिवार्य व्यवस्था

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X