रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रेवाड़ी

Rewari News:राव तुलाराम स्टेडियम से आज निकलेगी साइकिल रैली – A Cycle Rally Will Set Off From Rao Tularam Stadium Today

November 29, 2026


रेवाड़ी। फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल (साइकिल रैली) का आयोजन 29 नवंबर को राव तुलाराम स्टेडियम से शुरू होगा। यह रैली राम सिंह चौक तक जाएगी जहां इसका समापन होगा।

प्रशासन के सहयोग और मेरा युवा भारत की ओर से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की शुरुआत सुबह साढ़े 7 बजे होगी। इसमें साइकिल रैली के साथ योग, जुंबा और अन्य शारीरिक गतिविधियां भी करवाई जाएंगी।

जिला युवा अधिकारी सुमित यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य साइकिलिंग को लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बनाना है।

इसके माध्यम से युवाओं को नियमित शारीरिक गतिविधियों के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि वे स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपना सकें।

फिट इंडिया अभियान के तहत आयोजित यह विशेष कार्यक्रम देशभर में स्वास्थ्य और शारीरिक तंदुरुस्ती के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल का हिस्सा है।

इस बार कार्यक्रम को नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के सप्ताह-11 से भी जोड़ा गया है। इसके तहत प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई जाएगी। साथ ही नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हस्ताक्षर दीवार जैसी गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।

इसके माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम में साइकिल रैली के अलावा योग और जुंबा जैसी गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X